सर्व आदिवासी समाज द्वारा राजभवन का घेराव: 32 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन में उतरा समाज

Must Read

रायपुर (आदिनिवासी)। छत्तीसगढ़ में 32 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर आदिवासी समाज ने हल्ला बोल दिया है। सर्व आदिवासी समाज आरक्षण संबंधित मांग को लेकर राजभवन का घेराव करने के लिए निकला। हजारों की संख्या में आदिवासी समाज के लोग राजभवन की ओर कूच किए। जिसे देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की भी तैनाती की गई।

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज ने आदिवासी हितों को ध्यान में रखते हुए युवा प्रभाग ने राज्यपाल से निवेदन करते हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा के विशेष सत्र में 02 दिसम्बर 2022 को विधानसभा में पारित इस ऐतिहासिक संकल्प पत्र पर तत्काल अनुमोदन हस्ताक्षर कर इसे कानून का रूप देने में मदद करने की अपील की थी। साथ ही नौवीं अनुसूची में शामिल करने के लिए तुरंत इस संकल्प पत्र को महामहिम राष्ट्रपति को भेजने का आग्रह किया था।

02 दिसंबर 2022 को राज्य सरकार ने विधानसभा में विधेयक तो पारित कर दिया था, अब ये विधेयक राजभवन में राज्यपाल के हस्ताक्षर की प्रतीक्षा कर रहा है। राज्यपाल का कहना है कि वे इस मसले पर कानूनी सलाह के बाद ही विचार करेंगी।

- Advertisement -
  • nimble technology
Latest News

धमधागढ़ में कमलेश सोरी का राजतिलक: गोंडवाना गोंड महासभा के नए अध्यक्ष निर्वाचित

दुर्ग (आदिनिवासी)। छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक धमधागढ़ में 13 और 14 जून को आयोजित दो दिवसीय गोंडवाना महाअधिवेशन का समापन कमलेश सोरी के पारंपरिक राजतिलक के साथ हुआ। हाल ही में संपन्न हुए लोकतांत्रिक चुनावों में श्री सोरी को केंद्रीय गोंडवाना गोंड महासभा का अध्यक्ष चुना गया था। रविवार को हजारों समाजजनों की उपस्थिति में पारंपरिक […]

More Articles Like This