विशेष पिछड़ी जनजाति के शिक्षित बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार

Must Read

डीएमएफ द्वारा तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों पर होगी नियुक्ति     

कोरबा (आदिनिवासी)। जिले में निवासरत् विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा एवं बिरहोर समुदाय के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियां जिनके पास कक्षा 8वीं, 12वीं, स्नातक एवं स्नातकोत्तर तक की योग्यता है, इन्हें योग्यता अनुसार जिले में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों पर जिला खनिज संस्थान न्यास द्वारा निर्धारित दर पर रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। इच्छुक पीवीटीजी आवेदक आवश्यक दस्तावेजों के साथ 26 जुलाई 2024 तक कार्यालय परियोजना प्रशासक एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना तहसील रोड कोरबा में आवेदन जमा कर सकते हैं। 26 जुलाई 2024 को काउंसलिंग के माध्यम से इनके निवास स्थान के नजदीक संस्थाओं में रिक्त पद के विरूद्ध तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पद पर रखा जाएगा। गौरतलब है कि पूर्व में भी पीवीटीजी वर्ग के 100 से अधिक शिक्षित युवाओं को शिक्षा विभाग में सहायक शिक्षक व भृत्य के पद पर नियुक्ति प्रदान की गई है।

- Advertisement -
  • nimble technology
Latest News

धर्म और संस्कृति: समाज की दो धाराएं, मानव सभ्यता की यात्रा में क्या अधिक महत्वपूर्ण है?

सभ्यता के भोर से लेकर आज के डिजिटल युग तक, मानव समाज ने विचारों, व्यवस्थाओं और विश्वासों का एक...

More Articles Like This