उचित मूल्य की दुकानों में मतदाता जागरूकता का किया जा रहा है प्रचार-प्रसार

Must Read

कोरबा (आदिनिवासी)| कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कोरबा तथा जिला स्वीप नोडल अधिकारी श्री विश्वदीप के निर्देशन में जिले में संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में जहां पिछली बार राज्य के औसत से कम मतदान हुए है, वहां के शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में जागरूकता अंतर्गत फ्लेक्स बैनर लगाकर जागरूक किया जा रहा है।

साथ ही जितने भी लोग मिल रहे हैं, उन्हें मतदाता जागरूकता टीम के द्वारा समझाया जा रहा है कि चुनाव में बिना डर भय लोभ और प्रलोभन के निष्पक्ष वोट डालना है। मतदाता भी यह संकल्प ले रहे हैं कि हम सभी अपने मन से वोट डालेंगे।

हम किसी के बहकावे में नही आयेंगे। टीम प्रभारी अनिल रात्रे ने बताया कि शहरी क्षेत्रों में जहां-जहां पिछले दिनों मतदान कम हुए हैं, वहां के मतदाताओं को विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए वोट डालने प्रेरित किया जा रहा है।

- Advertisement -
  • nimble technology
Latest News

वीबी-ग्रामजी नियम भेदभावपूर्ण, मनरेगा को जारी रखे सरकार: बृंदा करात ने केंद्र को लिखा पत्र

नई दिल्ली (आदिनिवासी)। केन्द्र सरकार द्वारा लागू किए जा रहे नए ग्रामीण रोजगार कानून ‘वीबी-ग्रामजी’ (विकसित भारत – रोज़गार और आजीविका मिशन) के नियमों को लेकर नीतिगत और जमीनी विवाद खड़ा हो गया है। माकपा की वरिष्ठ नेता बृंदा करात ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक पत्र लिखकर इन नए नियमों […]

More Articles Like This