मंगलवार, दिसम्बर 16, 2025

कोरबा नगर निगम की सामान्य सभा 27 मार्च को: पहली बार निगम की कार्यवाही देख सकेगी जनता!

Must Read

कोरबा (आदिनिवासी)| कोरबा नगर निगम की सत्ता परिवर्तन के बाद पहली सामान्य सभा की बैठक 27 मार्च, सुबह 11:00 बजे पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में महापौर श्रीमती संजू देवी निगम का बजट पेश करेंगी, साथ ही एमआईसी द्वारा स्वीकृत एजेंडे पर चर्चा होगी। भाजपा के पूर्ण बहुमत के कारण सत्ता पक्ष के लिए प्रस्ताव पारित कराना आसान होगा।

नगर निगम कोरबा के कामकाज में पारदर्शिता लाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने सामान्य सभा की कार्यवाही को मीडिया और आम नागरिकों के लिए खोल दिया है। पिछले दो कार्यकालों में कांग्रेस शासन के दौरान मीडिया को सामान्य सभा की कार्यवाही देखने से रोका जाता था, जबकि कानूनन लोकसभा और विधानसभा की तरह नगर निगम की बैठकों को भी जनता के सामने पारदर्शी होना चाहिए।

सभापति नूतन सिंह ठाकुर के नेतृत्व में नगर निगम के कामकाज में कसावट और पारदर्शिता आने की उम्मीद जताई जा रही है। एक अधिवक्ता होने के नाते उन्हें प्रशासनिक प्रक्रियाओं की अच्छी समझ है, जिससे निगम के कार्यों में सुधार की संभावना बढ़ी है।

इस बार आम नागरिकों को भी सामान्य सभा की कार्यवाही देखने का अवसर मिलेगा। दर्शक दीर्घा में लगभग 100 लोगों के बैठने की क्षमता है, जहाँ विभिन्न समाज प्रमुखों और प्रतिष्ठित नागरिकों को प्रवेश दिया जाएगा। पत्रकारों को सीधे सभागार में प्रवेश की अनुमति होगी, जबकि आम जनता को प्रथम मंजिल पर बने दर्शक दीर्घा में बैठने का मौका मिलेगा।

पत्रकारों और आम नागरिकों को सामान्य सभा शुरू होने से एक घंटा पहले सभागार पहुँचकर अनुमति लेनी होगी। यह व्यवस्था सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई है। इस पहल से नगर निगम के कार्यों में जनभागीदारी बढ़ने और प्रशासनिक कार्यवाही में पारदर्शिता आने की उम्मीद है।

- Advertisement -
  • nimble technology
Latest News

छत्तीसगढ़ रजत जयंती: 12 से 19 दिसंबर तक समाज कल्याण विभाग का विशेष सप्ताह; 15 को दिव्यांग बच्चों के लिए सांस्कृतिक आयोजन

कोरबा (आदिनिवासी)। छत्तीसगढ़ राज्य गठन की रजत जयंती के अवसर पर समाज कल्याण विभाग द्वारा राज्य के 25 वर्षों...

More Articles Like This