19 जनवरी को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Must Read

कोरबा (आदिनिवासी)। छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट गुरूवार 19 जनवरी को विभिन्न 08 वार्डा में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 19 जनवरी गुरूवार को वार्ड क्र. 01 मिशन चर्च के पास, वार्ड क्र. 10 स्टेशन रोड राम मंदिर के सामने, वार्ड क्र. 21 बुधवारी गणेश पण्डाल दशहरा मैदान, वार्ड क्र. 37 डुग्गूपारा आंगनबाड़ी के पास स्टेज, वार्ड क्र. 43 कलमीडुग्गू सार्वजनिक मंच आंगनबाड़ी के पास, वार्ड क्र. 52 गोलाई चौक पार्षद घर के पास, वार्ड क्र. 54 सर्वमंगला मंदिर आश्रम के पास, वार्ड क्र. 63 भीमसेनिहा मंदिर सामुदायिक भवन के सामने कैम्प लगाए जाएंगे।

महापौर राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डा में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकों को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।

- Advertisement -
  • nimble technology
Latest News

“मैं आपकी समस्याएं सुनने आया हूं”- कोरबा कलेक्टर कुणाल दुदावत की अंतिम छोर के गाँवों तक पहुँच; नकिया चौपाल में बरसा विश्वास

कोरबा (आदिनिवासी)। जहां सड़कें खत्म होती हैं, वाहन से प्रशासन की जिम्मेदारी शुरू होती है - इसी भावना को...

More Articles Like This