छत्तीसगढ़: राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची राजधानी, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत

Must Read

रायपुर (आदिनिवासी)। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर आज रायपुर पहुंचीं। उनके साथ उनकी बेटी इतिश्री भी रायपुर पहुंची हैं। एयरपोर्ट रायपुर पर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और महापौर एजाज ढेबर ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। साथ ही एयरपोर्ट पर उन्हें गॉड ऑफ ऑनर दिया गया।

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू पहली बार अपनी बेटी इतिश्री के साथ किसी यूनिवर्सिटी और किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो रही हैं।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज जगन्नाथ मंदिर में दर्शन और आरती कार्यक्रम में शरीक होंगी। फिर वे ब्रह्म कुमारी संस्था के रिट्रीट सेंटर में “सकारात्मक परिवर्तन का वर्ष” कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगी। तत्पश्चात राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू महंत घसीदास स्मारक संग्रहालय का भ्रमण करेंगी। राष्ट्रपति का रात्रि कालीन विश्राम राजभवन में होगा।

1 सितंबर 2023 को राष्ट्रपति मुर्मू बिलासपुर गुरु घासीदास विश्व विद्यालय के दसवें दीक्षांत समारोह में शरीक होंगी। बिलासपुर के आयोजन से राजभवन रायपुर लौटकर वे छत्तीसगढ़ के जनजाति समूह के साथ भेंट-चर्चा करेंगी।

- Advertisement -
  • nimble technology
Latest News

SECL की वादाखिलाफी से उग्र हुआ आक्रोश: भू-विस्थापितों का 18 मार्च से अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान

कोरबा/गेवरा (आदिनिवासी)। कोयला खनन क्षेत्र में लंबे समय से उपेक्षा और अधूरे वादों का बोझ झेल रहे भू-विस्थापित ग्रामीणों...

More Articles Like This