पिक अप में चोरी का कबाड़ ले जाते 03 आरोपी गिरफ्तार

Must Read

कोरबा/पाली (आदिनिवासी)। आरक्षी केंद्र पाली को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि 03 व्यक्ति पिक अप वाहन में बिलासपुर की ओर जा रहे हैं जिसमें लोहे का कबाड़ लोड है जिसका कागजात नही है।

पिकअप वाहन को चेक करने पर लगभग 2.5 टन लोहे का कबाड़ भरा हुआ मिला जिसके संबंध में वैद्य कागजात की मांग की गई। आरोपीगण द्वारा कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया, जिसे चोरी का सामान होने के पूर्ण संभावना पर आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 41 (1-4) जाफौ, 379 भादवि के अंतर्गत आरोपीगण जितेंद्र सोनवानी, शेख जाकिर और जाहिद अली सभी साकिनान बिलासपुर को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पाली तेजकुमार यादव, प्रधान आरक्षक हिरावन सरुते, आरक्षक चंद्र विजय चंद्रा, तेज प्रकाश अजय, शैलेंद्र कुमार तंवर, विजेश कंवर का विशेष योगदान रहा ।

- Advertisement -
  • nimble technology
Latest News

धमतरी में आदिवासी समाज का फूटा गुस्सा: ‘वनवासी’ शब्द पर कड़ी आपत्ति, राष्ट्रपति को ज्ञापन

धमतरी (आदिनिवासी)। छत्तीसगढ़ के धमतरी में सोमवार को सर्व आदिवासी समाज ने सोशल मीडिया (ऑनलाइन मंच) पर अपनी संस्कृति...

More Articles Like This