सर्व आदिवासी समाज की बेलगहना क्षेत्र में बैठक संपन्न: नई कमेटी का गठन

Must Read

बिलासपुर (आदिनिवासी)। अंचल में आदिवासी युवा शक्ति का समयोचित पहल। जो कि एक सार्थक पहल है और स्वागत है। आदिवासियों के युवा वर्ग अब अपनी सजगता और संवेदनशीलता का झलक दिखाने लगा है। इसे भले ही छोटी सी और सामान्य पहल के रूप में देखा जाएगा लेकिन यह स्वागतेय और श्लाघनीय है। सूक्ष्म बिंदु समान बीज से ही विशाल बरगद वृक्ष आकार लेता है।

बेलगहना क्षेत्र में रतनपुर केन्दा रोड के दारसागर चौक को एक गैर आदिवासी भूतपूर्व विधायक का नाम देकर मूर्ति स्थापना के लिए चिन्हित किया गया है। यह जानकारी सर्व आदिवासी समाज के सजग ब्लाक अध्यक्ष बेलगहना परिक्षेत्र विजय ध्रुव एवं अन्य पधिकारियों और कार्यकर्ताओं को मिली। चूँकि बेलगहना क्षेत्र पांचवी अनुसूचित क्षेत्र के अंतर्गत आदिवासियों के स्वशासित क्षेत्र है। इसलिए पारंपरिक ग्राम सभा के अनुमति बगैर किसी गैर आदिवासी के नाम पर चौक का नामकरण और मूर्ति स्थापना असंवैधानिक है।

इस बात को युवाजनो ने समझा और क्षेत्र के जागरूक जनो ने रविवार को ग्राम मंझवानी (दारसागर) में बैठक बुलाई। विषय पर बैठ कर खुली चर्चा हुई। आदिवासियों के संवैधानिक अधिकार, उनके आस्था स्थल और पेन ठानाओं के ब्राम्हणीकरण तथा आदिवासी भूमियों का गैरादिवासीकरण पर भी लोगों ने अपने विचार रखे। चिंता के साथ आक्रोश भी व्यक्त किया गया।

चर्चा के उपरान्त सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित

दारसागर चौक को वीर नारायण सिंह चौक नाम देकर वहां तख्ती और बैनर तुरंत लगाया जाए।
रतनपुर के सभी शक्ति स्थल आदिवासियों के आस्था स्थल हैं यहाँ आदिवासी परम्पराओं के अनुसार पांच पांच पुजारी आदिवासी से समाज से नियुक्त किया जाए और आदिवासी परंपरा के अनुसार पूजा किया जाए।
रतनपुर के धार्मिक ट्रस्ट के अध्यक्ष पद पर आदिवासी समाज के व्यक्ति को रखा जाए.
सर्व आदिवासी समाज द्वारा स्वतंत्र राजनितिक शक्ति के रूप में उभरने का पहल किया जाए।

इस विमर्श में जिला अध्यक्ष सहित सर्वश्री मनोहर सिंह राज, जनपद अध्यक्ष कोटा, निरंजन सिंह पैकर पूर्व जनपद अध्यक्ष कोटा, विजय ध्रुव ब्लाक अध्यक्ष बेलगहना श्रीमती ललिता पैकरा ब्लाक अध्यक्ष महिला प्र. बेलगहना परिक्षेत्र, अमृतलाल मरावी, उपाध्यक्ष युवा प्र. सीपत परिक्षेत्र, राजेन्द्र मरकाम जिला उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा जिला बिलासपुर, बद्री खैरवार जिला संगठन मंत्री युवा प्र. दुर्गेश कुमार नेटी, ब्रिज्भ्हन सिंह खुशरो, नरसिंह पैकरा, दिलीप कुमार यादव, विनय ओट्टी, बलरामसिंह मरावी, विनोद कुमार राज, उदय सिंह पैरा, राजुकुमार यादव, भुवन प्रसाद यादव,बिरहुल सिंह पैकर, राजकुमार पैकरा, ब्रिज्भान सिंह पैकरा सहित क्षेत्र के सम्मानित सगाजन उपस्थित रहे।
श्री ब्रिजभान सिंह खुशरो को सर्व सम्मति से मंझवानी क्षेत्र का संयोजक (Co- Ordinator ) मनोनीत किया गया।

- Advertisement -
  • nimble technology
Latest News

धमतरी में आदिवासी समाज का फूटा गुस्सा: ‘वनवासी’ शब्द पर कड़ी आपत्ति, राष्ट्रपति को ज्ञापन

धमतरी (आदिनिवासी)। छत्तीसगढ़ के धमतरी में सोमवार को सर्व आदिवासी समाज ने सोशल मीडिया (ऑनलाइन मंच) पर अपनी संस्कृति...

More Articles Like This