मशाल रैली निकाल कर 17 नवम्बर को मतदान के लिए किया अपील

Must Read

चला रायगढिय़ा, वोट देवईया का रैली में गूंजा नारा

रायगढ़ (आदिनिवासी)| विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में मतदाता जन जागरूकता अभियान के तहत बोईरदादर स्टेडियम से जिला प्रशासन एवं एनएसएस के विद्यार्थियो ने मशाल रैली निकाली।

 
      जिला पंचायत सीईओ जितेन्दर यादव ने कहा कि मशाल रैली निकालने का उद्देश्य मतदाताओं को जागरुक करना एवं आगामी 17 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए प्रेरित करना हैं। एनएसएस के विद्यार्थियों ने मशाल रैली के माध्यम से जनसामान्य को शत-प्रतिशत वोटिंग हेतु अपील की। रैली में चला रायगढिय़ा, वोट देवईयां का नारा गूंजा।


आयोजित कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नये मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करना एवं लोगों से शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रोत्साहित करना था। इसके साथ ही शहर के विभिन्न वार्डो में जहां वोटिंग प्रतिशत कम है वहां विभिन्न आयोजनों के साथ ही विद्यार्थियों द्वारा परिजनों को पत्र लिखकर मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस अवसर पर रायगढ़ जनपद सीईओ राजेश साहू, जिला शिक्षा अधिकारी बी.बाखला, जिला मास्टर ट्रेनर राजेश डेनियल, मास्टर ट्रेनर विकास रंजन सिन्हा, भुवनेश्वर पटेल आदि उपस्थित रहे।

- Advertisement -
  • nimble technology
Latest News

भीषण गर्मी का कहर: कोरबा स्वास्थ्य विभाग की लू से बचाव एडवाइजरी – जानें लक्षण, बचाव और प्राथमिक उपचार

कोरबा (आदिनिवासी)। गर्मी का मौसम दस्तक दे चुका है और सूरज की तपिश दिन-ब-दिन तीखी होती जा रही है।...

More Articles Like This