तीन दिन में पानी की समस्या का करें निराकरण अन्यथा महापौर निवास का किया जायेगा घेराव: काउंसिलर गंगाराम भारद्वाज

Must Read

बालकोनगर (आदिनिवासी)। काउंसिलर गंगाराम भारद्वाज ने मेयर नगर पालिक निगम कोरबा राजकिशोर प्रसाद को पत्र प्रेषित कर बताया है कि, पिछले एक महीने से वार्ड क्रमांक 37 के दैहानपारा,गणेश नगर,अंबेडकर चौक, भदरापारा और पटेल मोहल्ला में नगर निगम के द्वारा दिए गए नल कनेक्शन में पानी नहीं आ रहा है इस कारण उक्त वार्ड के लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

पानी की समस्या का निराकरण तीन दिनों में नहीं होने पर वार्ड पार्षद व वार्डवासी धरना प्रदर्शन करते हुए महापौर निवास तथा नगर पालिक निगम कार्यालय का घेराव करने के लिए बाध्य होंगे।

- Advertisement -
  • nimble technology
Latest News

क्या अमेरिका में मोहन भागवत के बयानों से बदल जाएगी आरएसएस की जमीनी हक़ीक़त?

अमेरिका में भागवत: विवेकानंद नंबर टू या पाखंडी नंबर वन! "अगर कोई हिंदू यह मानता है कि भारत में मुसलमान...

More Articles Like This