PM मोदी ने छात्रों से की बातचीत, परीक्षा में तैयारी से लेकर भविष्य के लिए दिये मूल मंत्र

Must Read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) 01 अप्रैल को (यानी आज) छात्रों के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा’ (Pariksha Pe Charcha) की। परीक्षा पे चर्चा के 5वें संस्करण के कार्यक्रम का आयोजन नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम (Talkatora Stadium) में किया गया। इस अवसर पर, पीएम नरेंद्र मोदी ने पूरे भारत के छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के साथ परीक्षा की तैयारी के तरीकों, तनाव प्रबंधन आदि के बारे में बातचीत की।

इस कार्यक्रम में कई विषयों पर ऑनलाइन लिखित प्रतियोगिता (Online Written Competition) के माध्यम से प्रधानमंत्री से सवाल पूछने वाले छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों का चयन किया गया है। इस कार्यक्रम के लिए 15 लाख से अधिक छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को पंजीकृत किया गया है। कोविड महामारी (Covid Pandemic) के चलते पिछले साल अप्रैल में इस कार्यक्रम का चौथा संस्करण ऑनलाइन किया गया था।

- Advertisement -
  • nimble technology
Latest News

धर्म और संस्कृति: समाज की दो धाराएं, मानव सभ्यता की यात्रा में क्या अधिक महत्वपूर्ण है?

सभ्यता के भोर से लेकर आज के डिजिटल युग तक, मानव समाज ने विचारों, व्यवस्थाओं और विश्वासों का एक...

More Articles Like This