एक कदम शहर से गांव की ओर संपर्क अभियान चला रहीं श्रीमती जेबी कारपे

Must Read

कोरबा (आदिनिवासी) कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा क्षेत्र में पिछड़ी हुई अनुसूचित जनजातियों को विकास के मुख्य धारा में जोड़ने की पहल छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास परिषद संगठन, गोंडवाना गोंड महासभा संगठन, कोरबा की जिला अध्यक्ष श्रीमती जेबी कारपे के द्वारा “एक कदम शहर से गांव की ओर” लगातार संपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

इस संबंध में श्रीमती कारपे बताती हैं कि गांव में आदिवासी परिवार के बीच शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यवसाय, आर्थिक, सामाजिक व संवैधानिक अधिकार के बारे में जानकारी दिया जाता है।खासकर आत्म स्वावलंबन बनने के बारे में, अपने हक अधिकार के बारे में आवाज उठाने की प्रेरणा दी जाती है।

इस जनसंपर्क अभियान में आदिवासी समाज के जनप्रतिनिधियों, महिलाओं एवं युवाओं ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया। मुख्य रूप से गोंड समाज, धनवार समाज, उरांव व मंझवार समाज के लोग संपर्क अभियान में, नुक्कड़ बैठकों में मौजूद रहे।

- Advertisement -
  • nimble technology
Latest News

वीबी-ग्रामजी नियम भेदभावपूर्ण, मनरेगा को जारी रखे सरकार: बृंदा करात ने केंद्र को लिखा पत्र

नई दिल्ली (आदिनिवासी)। केन्द्र सरकार द्वारा लागू किए जा रहे नए ग्रामीण रोजगार कानून ‘वीबी-ग्रामजी’ (विकसित भारत – रोज़गार और आजीविका मिशन) के नियमों को लेकर नीतिगत और जमीनी विवाद खड़ा हो गया है। माकपा की वरिष्ठ नेता बृंदा करात ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक पत्र लिखकर इन नए नियमों […]

More Articles Like This