रविवार, सितम्बर 8, 2024

प्रभारी मंत्री डॉ.टेकाम ने ली विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक

Must Read

स्कूल जतन योजना के तहत किए जा रहे कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश

स्कूलों का किया निरीक्षण, जिला ग्रंथालय की सराहना

राष्ट्रीय रामायण महोत्सव की तैयारियों के संबंध में ली जानकारी

रायगढ़ (आदिनिवासी)। स्कूल शिक्षा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम आज जिले प्रवास के दौरान विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास, कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार उपस्थित रहे। इसके अलावा उन्होंने जिले में होने वाले राष्ट्रीय रामायण महोत्सव की तैयारियों का निरीक्षण किया।

कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में प्रभारी मंत्री डॉ.टेकाम ने विभागीय अधिकारियों से विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन एवं वर्तमान कार्यों के अद्यतन प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने पीएचई को वर्तमान में पेयजल की स्थिति की जानकारी ली। विभागीय अधिकारी ने बताया की जिले में गर्मी में पेयजल समस्या के निदान हेतु ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल, हैंड पंप सुधार के लिए अधिकारी तैनात है। साथ ही जल जीवन मिशन का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। नए नलकूप खनन के साथ ही जल संरक्षण एवं भू-जल स्तर के सुधार के लिए अमृत सरोवर अंतर्गत तालाबों का गहरीकरण सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है।

प्रभारी मंत्री श्री टेकाम ने सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुएए जिले के विभिन्न सड़कों के कार्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने सड़क निर्माण को प्राथमिकता से करते हुए अति शीघ्र कार्यों को पूर्ण करने को कहा। इस दौरान उन्होंने शासन की महत्वपूर्ण स्कूल जतन योजना की गहन समीक्षा करते हुए सभी स्कूलों में रंग-रोगन, मरम्मत के कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी स्कूलों को गोबर पेंट से पेंट करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूल निर्माण के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि नए सत्र में बच्चे बेहतर स्कूल में पढ़ाई कर सके। उन्होंने शिक्षा विभाग से बच्चों के पाठ्य पुस्तक एवं गणवेश की जानकारी ली।

विभागीय अधिकारी ने बताया कि डिमांड के अनुसार पूरा प्राप्त हो चुका है। इसी प्रकार उन्होंने खाद, बीज, गोधन न्याय योजना की भी समीक्षा की। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि खाद उपलब्ध है, इसके साथ वर्मी का सोसाइटी में भंडारण किया जा रहा है। गोधन के संबंध में विभागीय अधिकारी ने बताया की गोठान में विभिन्न प्रकार की गतिविधियां समूह के माध्यम से संचालित की जा रही है। इसके अलावा 7 ब्लॉक में 14 रीपा गोठान तैयार किए गए है। वही गोठान में गौमूत्र खरीदी भी की जा रही हैं, जिससे ब्रह्मास्त्र, जीवामृत बनाया जा रहा है।

प्रभारी मंत्री श्री टेकाम ने राजीव युवा मितान के क्रियाकलापों की जानकारी ली। संबधित अधिकारी ने बताया की युवा मितान के सदस्यों द्वारा विभिन्न प्रकार की गतिविधियां संचालित की जा रही है। इस दौरान कलेक्टर श्री सिन्हा ने बताया की जिला लाइब्रेरी की तरह ब्लॉक लेवल पर लाइब्रेरी बनाई जा रही है। इसी प्रकार कृषि विभाग द्वारा बताया कि वर्तमान में रागी क्षेत्र विस्तार पर कार्य किया जायेगा एवं लैलूंगा के जवाफुल चावल पर विशेष रूप से कार्य किया जा रहा है। इस दौरान प्रभारी मंत्री डॉ.टेकाम ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की जानकारी ली।

सीएमएचओ ने बताया कि नियमित रूप से हॉट-बाजार का संचालन किया जा रहा है। पिछले वर्ष लगभग डेढ़ लाख लोग लाभान्वित थे, जो पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष दो से तीन गुना अधिक लाभान्वित हुए है। परिवहन अधिकारी ने बताया की जिले के फ्लाई ऐश, अवैध खनन और परिवहन पर कार्यवाही हेतु आरटीओ, खनन, पुलिस एवं पर्यावरण की संयुक्त टीम बनाई गई हैं। जो मानकों का पालन नहीं करने वाले वाहनों पर कार्यवाही कर रही है। सहायक आयुक्त आदिम जाति ने बताया कि जिले के छात्रावासों को बेहतर करने के लिए कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही आदिवासी बाहुल्य सुदूर क्षेत्रों के कन्या छात्रावास में सोलर पैनल लगाने का कार्य किया जा रहा है, ताकि छात्राओं को सुविधा हो सके।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री अबिनाश मिश्रा, अपर कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े, नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा, सीएमएचओ डॉ.मधुलिका सिंह ठाकुर सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

स्कूलों का किए निरीक्षण, जिला लाइब्रेरी की सराहना की

प्रभारी मंत्री डॉ.टेकाम ने आज शहर के नटवर स्कूल उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम एवं इंद्रा कन्या प्राथमिक शाला का निरीक्षण किया। उन्होंने कन्या शाला में चल रहे जीर्णोद्धार कार्यों का अवलोकन कर कार्यों की गुणवत्ता में विशेष ध्यान देने एवं प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने नटवर स्कूल में किए जा रहे गणवेश एवं पाठ्य पुस्तक के वितरण का निरीक्षण किया एवं नियत समय में वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री डॉ.टेकाम जिला ग्रंथालय भी पहुंचे, जहां उन्होंने लाइब्रेरी में बैठक व्यवस्था एवं प्रतियोगिता परीक्षा के लिए अनुकूल वातावरण देख जिला ग्रंथालय की सराहना की। उन्होंने स्कूलों एवं सभी शैक्षणिक संस्थाओं के कार्यों में गुणवत्ता, साफ-सफाई, शौचालय निर्माण, पेयजल जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश डीआईओ को दिए।

राष्ट्रीय रामायण महोत्सव की तैयारियों का किया निरीक्षण

प्रभारी मंत्री डॉ.टेकाम अपने रायगढ़ प्रवास के दौरान आगामी 01 से 03 जून तक होने जा रहे अंतर्राष्ट्रीय रामायण महोत्सव की तैयारियों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। इसके पश्चात उन्होंने तैयारियों के संबंध में अधिकारियों की समीक्षा बैठक भी ली। उन्होंने विभागीय बैठक में अधिकारियों से प्रतिभागी रामायण मंडलियों की जानकारी लेते हुए उनके रूकने संबंधी व्यवस्था के संबंध में चर्चा की। उन्होंने श्रद्धालुओं के पेयजल तथा पार्किंग के संबंध आवश्यक निर्देश दिए।


- Advertisement -
  • nimble technology
[td_block_social_counter facebook="https://www.facebook.com/Adiniwasi-112741374740789"]
Latest News

शिक्षा के बिना जीवन अधूरा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय!

रायगढ़ (आदिनिवासी)| मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायगढ़ जिले के गढ़उमरिया में शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय का विधिवत...

More Articles Like This