पीएटी व पीव्हीपीटी प्रवेश परीक्षा हेतु उड़नदस्ता नियुक्त

Must Read

कन्ट्रोल रूम निर्मित कर कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटी

कोरबा (आदिनिवासी)। छतीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा पीएटी एवं पीव्हीपीटी की प्रवेश परीक्षा 02 जुलाई 2023 दिन रविवार को आयोजित की गई है। उक्त परीक्षाएं पूर्वान्ह 09 बजे से 12.15 बजे तक आयोजित किया गया है।
परीक्षा के सुचारू संचालन एवं केन्द्र में व्यवस्था बनाए रखने व अनुचित साधनों के रोकथाम तथा निरीक्षण हेतु उड़नदस्ता नियुक्त किया गया है। जिसके अंतर्गत कृषि विस्तार अधिकारी पी.एल.मिरेंद्र, व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाल्को रेशम प्रकाश दुबे एवं व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली श्रीमती तुलीका देवांगन को 04 परीक्षा केंद्र 2201 से 2204 के लिए उड़नदस्ता नियुक्त किया गया है।

उक्त परीक्षा के लिए कलेक्टर कार्यालय कोरबा के कक्ष क्रमांक 06 वरिष्ठ लिपिक या परीक्षा शाखा में अस्थायी कंट्रोल रूम स्थापित कर अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी परीक्षा दिवस को प्रातः 9 बजे से परीक्षा समाप्ति तक के लिए लगाई गई है। जिसके अंतर्गत सहायक ग्रेड 02 रतन सिंह छेदाम, भृत्य जिला कार्यालय कोरबा श्री सत्येंद्र की ड्यूटी निर्धारित की गई है।

- Advertisement -
  • nimble technology
Latest News

वीबी-ग्रामजी नियम भेदभावपूर्ण, मनरेगा को जारी रखे सरकार: बृंदा करात ने केंद्र को लिखा पत्र

नई दिल्ली (आदिनिवासी)। केन्द्र सरकार द्वारा लागू किए जा रहे नए ग्रामीण रोजगार कानून ‘वीबी-ग्रामजी’ (विकसित भारत – रोज़गार और आजीविका मिशन) के नियमों को लेकर नीतिगत और जमीनी विवाद खड़ा हो गया है। माकपा की वरिष्ठ नेता बृंदा करात ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक पत्र लिखकर इन नए नियमों […]

More Articles Like This