रविवार, जनवरी 26, 2025

शंभू शक्ति सेना की जिला स्तरीय दो दिवसीय बैठक कोरबा में संपन्न

Must Read

कोरबा (आदिनिवासी)। शंभू शक्ति सेना द्वारा संगठन के प्रदेश इकाई जिला इकाई ब्लॉक इकाई और ग्रामीण इकाई का दो दिवसीय बैठक किया गया जिसमें शंभू शक्ति सेना के विस्तार पर गहन चर्चा किया गया,शंभू शक्ति सेना के उपस्थित पदाधिकारियों,सदस्यो को शंभू शक्ति सेना के 4 शपथ के माध्यम से जो मानव को जीवन देते है जल जंगल जमीन उनकी अंतिम सांस तक रक्षा करने,जहर रूपी षड्यंत्र नशा मद्यपान से दूर रहने,आज सबसे ज्यादा गरीबी भुखमरी,दुख समस्याएं आदिवासी समाज पर है जिसका मुख्य कारण अशिक्षा ही है इसीलिए उच्च शिक्षा लेने और समाज में फैली अंधविश्वास,जातिवाद,छुआछूत, भेद भाव से समाज को दूर करने की सपथ आदिवासी शक्तिपीठ कोरबा में विराजमान सभी पेन पुरखाओ के समक्ष लिया गया।

इसके साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सही ढंग से कार्य करने पर चर्चा किया, शंभू शक्ति सेना वार्षिक कैलेंडर,नियमावली,आर्थिक स्थिति सुधार के लिए स्वरोजगार पर लंबी चर्चा किया गया साथ ही आदिवासी शक्तिपीठ के प्रांगण में विराजमान आदिवासी समाज के समस्त पेन पुरखाओ का नमन कर उनके बारे में विस्तार से बताया गया बैठक में शंभू शक्ति सेना संरक्षक हीरा सिंह सिदार,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ध्रुव,प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह शांडिल्य,प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी लव कुमार मांझी, प्रदेश संगठन सचिव संदीप पोर्ते, प्रदेश उपाध्यक्ष मातृशक्ति प्रकोष्ठ सुनीता सिरका, जिलाध्यक्ष कोरबा सरजू सरोटिया, संगठन सचिव अशोक उइके,प्रवक्ता भागवत कंवर,जिला उपाध्यक्ष हेमलता

मरपच्ची, मीडिया प्रभारी राजेश मरकाम, सुभम मंडावी, उत्तरा सरोटिया, सविता पोर्ते, अनामिका मरकाम, सिंधु नेताम, कोरिया जिलाध्यक्ष महिपाल सिंह उइके, विकासखंड अध्यक्ष केल्हारी सुबरन कोर्चो, तुलेश्वर पोर्ते जिलाध्यक्ष सूरजपुर, विजयपाल कंवर, सुनील राठिया, गजेंद्र प्रधान-प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, पवन उरांव, सिंह पोयम, गायत्री पोर्ते, चरण सिंह श्याम, चंद्र प्रताप सिंह, शाहिल सिंह राठिया, शांतिलाल नगेशिया, मनोज करियाम, सुरेंद्र सिंह श्याम, दिलेश नागवंशी, एस एस पोया एवं आउट अन्य साथी मौजूद रहे।

- Advertisement -
  • nimble technology
Latest News

डोनाल्ड ट्रंप के निर्वासन अभियान से 20000 भारतीय प्रवासी प्रभावित: जानिए पूरी कहानी!

नई दिल्ली (आदिनिवासी)| डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभालने के बाद अवैध प्रवासियों...

More Articles Like This