महिला सशक्तिकरण के लिए कोरबा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

Must Read

कोरबा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस में महिला बाल विकास द्वारा जिला पंचायत भवन में कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न (निवारण प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम 2013, के संबंध में एकदिवसीय कार्यशाला का मार्गदर्शन निर्देशन एवं आरंभ जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती प्रीति खोखर चखियार के उद्धबोधन द्वारा किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी गजेंद्र देव सिंह ने महिला संबंधित मुद्दों पर प्रकाश डाला। विषय विशेषज्ञ के रूप में श्रीमती मीनू त्रिवेदी डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल ने कानूनी संबंधित मुद्दों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन पीएलबी श्रीमती उमा नेताम द्वारा किया गया। विधिक संबंधी जानकारी के साथ ही पॉम्फलेट वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय शिकायत समिति की अध्यक्ष डॉ सुषमा पांडेय ने की उन्होंने महिला संबंधित कार्य स्थल में आने वाली समस्याएं से अवगत कराया। संगीता प्रजापति कल्याणी नामदेव ने कार्यक्रम में कार्यक्रम में अपना सहयोग दिया। जिला कोरबा के विभिन्न विभागों संस्थाओं के अध्यक्ष/सदस्य उपस्थित रहे सदस्य द्वारा विभिन्न समस्याओं की चर्चा की गई। कार्यशाला के अंत में संरक्षण अधिकारी रजनी मारिया के द्वारा आभार प्रदर्शन के साथ ही महिला सुरक्षा से संबंधित कई मुद्दों पर जानकारी और हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी दी गई।

- Advertisement -
  • nimble technology
Latest News

क्या अमेरिका में मोहन भागवत के बयानों से बदल जाएगी आरएसएस की जमीनी हक़ीक़त?

अमेरिका में भागवत: विवेकानंद नंबर टू या पाखंडी नंबर वन! "अगर कोई हिंदू यह मानता है कि भारत में मुसलमान...

More Articles Like This