कांग्रेस के न्याय पत्र में सर्वांगीण विकास की गारंटी: ज्योत्सना

Must Read

कांग्रेस प्रत्याशी का पाली-तानाखार में सघन जनसंपर्क

कोरबा। कोरबा लोकसभा क्षेत्र की कांग्रेस प्रत्याशी व सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत के द्वारा सघन जनसंपर्क किया गया।
इस दौरान ज्योत्सना महंत ने कहा कि कांग्रेस ने आम जनता, युवाओं, महिलाओं, किसानों की जरूरतों को समझ कर न्याय पत्र तैयार किया है। इस न्याय पत्र के 5 न्याय और 25 गारंटी में सभी वर्ग के सर्वांगीण विकास की रूपरेखा तैयार की गई है। कांग्रेस की सरकार दिल्ली में बनते ही गरीब महिलाओं को साल में 1 लाख रुपए देने की योजना पर काम शुरू कर दिया जाएगा। देशभर के किसानों का कर्जा माफ होगा। सांसद ने कहा कि हम झूठ नहीं बोलते, बल्कि काम करके दिखाते हैं।

भाजपा 10 साल से विकास के नाम पर झूठ बोलती आ रही है। 10 साल से वो सिर्फ विकास कह रहे हंै लेकिन विकास कहीं नजर नहीं आ रहा है। लूट-लबारी का काम कांग्रेस का नहीं है। हम मजदूरों, गरीबों, किसानों, महिलाओं के साथ न्याय करेंगे, इसका विश्वास दिलाते हैं।

पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चोटिया, केराझरिया, पुलालीकला, सिल्ली, परसदा, शिवपुर आदि गांवों में जनसंपर्क के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व ग्रामवासी उपस्थित थे।

मतदाताओं को जागरूक भी कर रहीं सांसद
गांवों में जगह-जगह सभा के दौरान सांसद द्वारा उपस्थित लोगों को मतदान के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। वे मतदाताओं को बता रही है कि इस बार बूथ में 2 मशीन लगेगी। बटन दबाने के बाद पर्ची भी देखना है। अगर कुछ ठीक न लगे और पर्ची में फर्क आए तो तुरंत मतदान अधिकारी को बताना है।

- Advertisement -
  • nimble technology
Latest News

वीबी-ग्रामजी नियम भेदभावपूर्ण, मनरेगा को जारी रखे सरकार: बृंदा करात ने केंद्र को लिखा पत्र

नई दिल्ली (आदिनिवासी)। केन्द्र सरकार द्वारा लागू किए जा रहे नए ग्रामीण रोजगार कानून ‘वीबी-ग्रामजी’ (विकसित भारत – रोज़गार और आजीविका मिशन) के नियमों को लेकर नीतिगत और जमीनी विवाद खड़ा हो गया है। माकपा की वरिष्ठ नेता बृंदा करात ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक पत्र लिखकर इन नए नियमों […]

More Articles Like This