जल संरक्षण में मिसाल: कोरबा जिले की ग्राम पंचायत दोंदरो को भारत सरकार का सम्मान

Must Read

कोरबा (आदिनिवासी)। कोरबा जिले की ग्राम पंचायत दोंदरो ने जल संरक्षण के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों से एक नई मिसाल कायम की है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा दोंदरो पंचायत को जल जीवन मिशन के अंतर्गत प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

नई दिल्ली में सम्मान प्राप्त करने के बाद जनपद पंचायत कोरबा की सीईओ ने जनपद अध्यक्ष श्रीमती बीजमोती राठिया, जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक-06 श्रीमती ललिता बलराम साहू, पूर्व जनपद सदस्य कौशल प्रसाद पटेल, ग्राम पंचायत दोंदरो के सरपंच बंधन सिंह कंवर, पूर्व सरपंच श्रीमती उदमबाई कंवर तथा उपसरपंच श्रीमती प्रमिला मनहरण पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ कलेक्टर अजीत वसंत से भेंट की। इस दौरान उन्होंने जल शक्ति मंत्रालय द्वारा मिले सम्मान पत्र की जानकारी साझा की।

कलेक्टर श्री वसंत ने पंचायत के कार्यों की प्रशंसा करते हुए सभी को हार्दिक बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

जनपद सीईओ सुश्री कौशाम्बी गबेल ने बताया कि 79वें स्वतंत्रता दिवस पर भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक विकासखंड से एक ग्राम पंचायत को जल संरक्षण के लिए चयनित किया गया। कोरबा जनपद से दोंदरो पंचायत को चुना गया। इसी क्रम में 13 अगस्त को सरपंच बंधन सिंह कंवर और पूर्व सरपंच श्रीमती उदमबाई कंवर रायपुर से दिल्ली पहुंचे, जहां जल शक्ति मंत्रालय द्वारा उन्हें जल संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

यह सम्मान न केवल ग्राम पंचायत दोंदरो के लिए गौरव का क्षण है, बल्कि पूरे कोरबा जिले के लिए भी प्रेरणादायी उपलब्धि है। पंचायत के प्रयास इस बात का उदाहरण हैं कि सामूहिक भागीदारी और संकल्प के साथ जल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में बड़े परिणाम हासिल किए जा सकते हैं।

- Advertisement -
  • nimble technology
Latest News

भीषण गर्मी का कहर: कोरबा स्वास्थ्य विभाग की लू से बचाव एडवाइजरी – जानें लक्षण, बचाव और प्राथमिक उपचार

कोरबा (आदिनिवासी)। गर्मी का मौसम दस्तक दे चुका है और सूरज की तपिश दिन-ब-दिन तीखी होती जा रही है।...

More Articles Like This