बुधवार, फ़रवरी 18, 2026

अपर कलेक्टर विजेंद्र पाटले ने दिव्यांग दम्पत्तियों को प्रदान किए प्रोत्साहन राशि, दी शुभकामनाएं

Must Read

नव विवाहित जोड़े ने प्रशासन के प्रति जताया आभार

कोरबा (आदिनिवासी)। मुंह से बोल पाने में अक्षम विवाहित अविनाश और बुधवारा बाई तथा दूसरा जोड़ा अशोक और सावित्री प्रशासन के सहयोग से प्रोत्साहन राशि पाकर खुश हो गए। अपर कलेक्टर विजेंद्र पाटले ने आज दोनों नवविवाहित जोड़ो को निःशक्त जन विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत प्रोत्साहन राशि का चेक सौंपा।

श्री पाटले ने चेक सौंप कर विवाहित जोड़ो को वैवाहिक जीवन हंसी खुशी और आपसी समन्वय के साथ बिताने के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही दोनों जोड़ों के अच्छे भविष्य की कामना भी की। जिला प्रशासन के सहयोग से निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत अविनाश और बुधवारा बाई को एक लाख रूपए का चेक राशि तथा अशोक और सावित्री लहरे को 50 हजार रूपए प्रोत्साहन राशि प्रदान किया गया है। प्रोत्साहन राशि पाकर दोनों जोड़ो ने जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया।

इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के पर्यवेक्षा अधिकारी मुकेश दिवाकर ने बताया कि गोढ़ी निवासी अविनाश केंवट एवं श्रीमती बुधवारा बाई (मूक बधिर) को 01 लाख रूपए की राशि प्रदान की गई है। नवविवाहित जोड़े में से एक व्यक्ति दिव्यांग होने पर 50 हजार रूपए और दोनों दिव्यांग होने पर एक लाख रूपए शासन की ओर से देने का प्रावधान है।

इसी योजना अंतर्गत रजगामार निवासी अशोक कुमार लहरे एवं उनकी पत्नी श्रीमती सावित्री लहरे को 50 हजार रूपए की राशि का चेक प्रदान किया। अशोक कुमार हाथ से दिव्यांग है और उनकी पत्नी सामान्य है।

- Advertisement -
  • nimble technology
Latest News

संविधान की छाती पर ‘पॉइंट ब्लैंक’ वार: असम भाजपा के विवादित वीडियो और नफरत की राजनीति का विश्लेषण

आखिरकार, हिमांत विश्वशर्मा ने और अकेेले विश्व शर्मा ने ही नहीं, उनके नेतृत्व में भाजपा की असम इकाई ने...

More Articles Like This