रविवार, सितम्बर 8, 2024

प्राकृतिक खेती और मृदा स्वास्थ्य कार्ड के संबंध में किसानों को मिली जानकारी

Must Read

विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन

कोरबा (आदिनिवासी)। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 15 नवम्बर 2023 से 26 जनवरी 2024 तक विभिन्न केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं के आवरण में किसानों को शामिल करने के लिए ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ कार्यक्रम फेस – 3 का आयोजन आज 09 दिसम्बर 2023 को कृषि विज्ञान केन्द्र कटघोरा में कोरबा में जिला प्रशासन के निर्देशन एवं अन्य विभागों के सहयोग से सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का उद्बोधन कृषकों के लिये ऑनलाईन माध्यम से एलईडी पर प्रसारित किया गया। कार्यक्रम में मृदा स्वास्थ्य कार्ड एवं प्राकृतिक खेती संबंधित विषयों पर वीडियों प्रसारण के द्वारा कृषकों को जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान कृषि पर आधारित प्रश्नोत्तरी आयोजित कर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। केन्द्र की योजनाओं से लाभ प्राप्त किये कृषकों के व्यक्तिगत अनुभव को प्रधानमंत्री से साक्षात/प्रत्यक्ष रूप से साक्षा किया गया। केन्द्र के योजनाओं के लाभार्थी सफल कृषकों के अनुभव से अन्य कृषकों को भी प्रेरणा मिली।

केन्द्र के योजनाओं के लाभार्थी सफल कृषक एवं सामाजिक रूप से निर्बल महिलाएं, विद्यार्थी व आर्थिक रूप से कमजोर भारत के नागरिको द्वारा अपने अनुभव को इस मंच से साझा किया गया जिससे अन्य नागरिको को भी प्रेरणा मिली। कार्यक्रम में डाकेश्वर शुक्ला, राजेन्द्र टंडन एवं अजय द्विवेदी, सहायक संचालक देवेंद्र कंवर सहित अन्य विभागों के अधिकारियो/कर्मचारियों, कृषि विज्ञान केन्द्र कोरबा के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में जिले के कृषकों की उपस्थिति रही। जिला प्रशासन के निर्देशन एवं अन्य विभागों के सहयोग तथा समन्वय से इस कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक कृषि विज्ञान केन्द्र, कटघोरा, कोरबा द्वारा किया गया।


- Advertisement -
  • nimble technology
[td_block_social_counter facebook="https://www.facebook.com/Adiniwasi-112741374740789"]
Latest News

शिक्षा के बिना जीवन अधूरा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय!

रायगढ़ (आदिनिवासी)| मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायगढ़ जिले के गढ़उमरिया में शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय का विधिवत...

More Articles Like This