‘महिला सम्मान बचत’ अंतर्गत बालिका/महिलाएं खोल सकेंगी अपना खाता

Must Read

कोरबा (आदिनिवासी)। नारी शक्ति सशक्तीकरण हेतु एवं उनकी वित्तीय सुरक्षा को मजबूत करने हेतु प्रारंभ की गई योजना महिला सम्मान बचत प्रमाण-पत्र के अंतर्गत कोई भी भारतीय बालिका/महिला डाक घर में अपना खाता 31 मार्च 2025 तक खोल सकती है।

इस योजना में न्यूनतम रू. 1000/- एवं 100 के गुणांक में जमा किया जा सकता है। इस योजना में जमा करने हेतु अधिकतम राशि रू. 200,000/- समस्त खातों को मिलाकर है। इस योजना में खातों की संख्या की कोई सीमा नहीं है। एक खाता खोलने के तीन माह पश्चात ही दूसरा खाता खोला जा सकता है। इस योजना में चक्रवृद्धि ब्याज देय है जिसकी वर्तमान दर 7.5 प्रतिशत है। अधिक जानकारी के लिए मुख्य डाकघर में संपर्क किया जा सकता है।

- Advertisement -
  • nimble technology
Latest News

बिरसा की विरासत से खिलवाड़: आदिवासी अधिकारों पर हिंदुत्व का नया दांव

क्या धर्म बदलने से खत्म हो जाती है आदिवासियों की संवैधानिक पहचान? आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों और धार्मिक पहचान को...

More Articles Like This