बीजेपी नेता ने विक्षिप्त आदिवासी युवक पर किया पेशाब: आदिवासी समाज में फूटा गुस्सा

Must Read

सीधी (आदिनिवासी)। मध्यप्रदेश के सीधी जिले में बीजेपी के एक युवा नेता ने एक मानसिक रूप से विक्षिप्त आदिवासी युवक पर पेशाब कर दी। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भारी वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो 09 दिन पुराना है, जो कुबरी बाजार नामक स्थान का है। और आरोपी बीजेपी नेता प्रवेश शुक्ला कुबरी का ही निवासी है।

(युवा भाजपा नेता का शर्मनाक कृत्य)

मिली जानकारी के अनुसार प्रवेश शुक्ला सीधी जिले से बीजेपी विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला का प्रतिनिधि रह चुका है। इधर सीधी जिले के पुलिस अधीक्षक रवींद्र वर्मा ने टि्वटर पर जानकारी दी है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की जांच के बाद आरोपी प्रवेश शुक्ला पर केस दर्ज कर लिया गया है। हालांकि, पुलिस प्रशासन की ओर से की गई कार्यवाही के संबंध में उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी है। सोशल मीडिया के माध्यम से इस घटना की जानकारी मिलते ही पूरे आदिवासी समाज में आक्रोश फूट पड़ा है और तनाव व्याप्त है।

- Advertisement -
  • nimble technology
Latest News

“मैं आपकी समस्याएं सुनने आया हूं”- कोरबा कलेक्टर कुणाल दुदावत की अंतिम छोर के गाँवों तक पहुँच; नकिया चौपाल में बरसा विश्वास

कोरबा (आदिनिवासी)। जहां सड़कें खत्म होती हैं, वाहन से प्रशासन की जिम्मेदारी शुरू होती है - इसी भावना को...

More Articles Like This