बुधवार, जनवरी 21, 2026

कोरबा की मानिकपुर पोखरी बनेगी शहर की मुख्य पर्यटन स्थल: नगर निगम व SECL के बीच संपन्न हुआ एम.ओ.यू.

Must Read

कोरबा (आदिनिवासी)। कोरबा शहर से लगी हुई एस.ई.सी.एल. की मानिकपुर पोखरी अब शहर की मुख्य पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगी तथा पोखरी कोरबा शहर की प्रमुख आकर्षण केन्द्र बनेगी। आज नगर निगम कोरबा तथा एस.ई.सी.एल.कोरबा के मध्य सम्पन्न हुए एम.ओ.यू. में आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय की ओर से अधीक्षण अभियंता श्री एम.के.वर्मा एवं एस.ई.सी.एल. के मुख्य महाप्रबंधक श्री विश्वनाथ सिंह ने हस्ताक्षर किए।

कलेक्टर संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन एवं आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय के दिशा निर्देशन में मानिकपुर पोखरी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की बहुप्रतीक्षित योजना को अब साकार रूप मिलने जा रहा है तथा इसका मार्ग प्रशस्त हो चुका है। एस.ई.सी.एल.कोरबा की पूर्व ओपन माईंस कोयला खदान मानिकपुर पोखरी साल के सभी 12 महीनों में पानी से भरपूर भरी रहती है, उक्त पोखरी को एक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना को अब साकार रूप मिल जाएगा, एस.ई.सी.एल.केरबा द्वारा 11 करोड़ 21 लाख रूपये की लागत से पोखरी को पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित किया जाएगा। आज नगर निगम केरबा एवं एस.ई.सी.एल.कोरबा के द्वारा एम.ओ.यू. सम्पन्न् किया गया तथा अधिकारियों द्वारा एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर किए गए।

ये सुविधाएं कराई जाएंगी उपलब्ध

मानिकपुर पोखरी 8को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए 11 करोड़ 21 लाख रूपये की लागत से विभिन्न कार्य किए गए जाएंगे। यहॉं पर बोटिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएंगी, वहीं पोखरी परिसर में गार्डन का निर्माण, सेल्फी जोन, चिन्ड्रन प्ले एरिया, फ्लोटिंग रेस्टोरेंट, डेकोरेटिव लाईन, क्लेबिंग वाल, रिपेलिंग वाल, जिपलिंग रोलर कोस्टर, म्यूजिकल फाउंटेन, गजिबो, एडमिन ब्लाक, भव्य प्रवेशद्वार, सी.सी.टीव्ही.कैमरों की उपलब्धता आदि के साथ-साथ अन्य मनोरंजक व पर्यटन सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

- Advertisement -
  • nimble technology
Latest News

कोरबा शहरी क्षेत्र में आंगनबाड़ी भर्ती: अनंतिम मूल्यांकन पत्रक जारी; दावा-आपत्ति 29 जनवरी तक

कोरबा (आदिनिवासी)। एकीकृत बाल विकास परियोजना, कोरबा (शहरी) अंतर्गत नगर निगम क्षेत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की भर्ती...

More Articles Like This