11 मार्च को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Must Read

कोरबा (आदिनिवासी)। छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट शनिवार 11 मार्च को विभिन्न 08 वार्डा में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 11 मार्च शनिवार को वार्ड क्र. 04 इंदिरानगर दुर्गा पण्डाल के पास, वार्ड क्र. 17 खटखटियापारा आंगनबाड़ी भवन के पास मानसनगर, सियान सदन, वार्ड क्र. 34 पुराना रिसदा सामुदायिक स्टेज के पास दुर्गा पण्डाल, वार्ड क्र. 42 शिवनगर सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 53 प्रगतिनगर सतनाम प्राणगृह के पास, वार्ड क्र. 62 कुचैना स्कूल के पास, वार्ड क्र. 67 मड़वाढोड़ा पार्षद घर के पास कैम्प लगाए जाएंगे।

महापौर राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डा में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकों को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।

- Advertisement -
  • nimble technology
Latest News

धमधागढ़ में कमलेश सोरी का राजतिलक: गोंडवाना गोंड महासभा के नए अध्यक्ष निर्वाचित

दुर्ग (आदिनिवासी)। छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक धमधागढ़ में 13 और 14 जून को आयोजित दो दिवसीय गोंडवाना महाअधिवेशन का समापन कमलेश सोरी के पारंपरिक राजतिलक के साथ हुआ। हाल ही में संपन्न हुए लोकतांत्रिक चुनावों में श्री सोरी को केंद्रीय गोंडवाना गोंड महासभा का अध्यक्ष चुना गया था। रविवार को हजारों समाजजनों की उपस्थिति में पारंपरिक […]

More Articles Like This