21 जुलाई को अनुसूचित-जनजाति प्रमुखों की कोरबा कलेक्ट्रेट में होगी बैठक

Must Read

बिलासपुर संभागायुक्त की उपस्थिति में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी बैठक: समाज प्रमुखों को दी जा रही सूचना

कोरबा (आदिनिवासी)। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा श्रीमती माया वारियर ने बताया कि बैठक में जाति प्रमाण पत्र बनाने में आने वाली कठिनाईयों, समस्याओं वाले जिले के अनुसूचित जनजाति के चिन्हित समाज प्रमुखों के सदस्यगण शामिल होंगे। अनुसूचित जनजाति समुदाय प्रमुखों की यह बैठक 21 जुलाई को आयोजित की जाएगी।

बैठक में शामिल होने वाले चिन्हित समाज प्रमुख सदस्यों को बैठक की सूचना दी जा रही है। यह बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सुबह 11ः45 बजे से दोपहर 12ः15 बजे तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित होगी। यह बैठक बिलासपुर संभाग आयुक्त की वर्चुअल मौजूदगी में संपन्न होगी।

बैठक में अनुसूचित जनजाति समुदाय की प्रमुख समस्याओं को सुना जायेगा। साथ ही समस्याओं की परीक्षण कर के उसके निराकरण पर चर्चा की जाएगी। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा जिले के अनुसूचित जनजाति के चिन्हित समुदाय प्रमुख भी शामिल रहेंगे।

- Advertisement -
  • nimble technology
Latest News

धमधागढ़ में कमलेश सोरी का राजतिलक: गोंडवाना गोंड महासभा के नए अध्यक्ष निर्वाचित

दुर्ग (आदिनिवासी)। छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक धमधागढ़ में 13 और 14 जून को आयोजित दो दिवसीय गोंडवाना महाअधिवेशन का समापन कमलेश सोरी के पारंपरिक राजतिलक के साथ हुआ। हाल ही में संपन्न हुए लोकतांत्रिक चुनावों में श्री सोरी को केंद्रीय गोंडवाना गोंड महासभा का अध्यक्ष चुना गया था। रविवार को हजारों समाजजनों की उपस्थिति में पारंपरिक […]

More Articles Like This