28 दिसम्बर को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Must Read

कोरबा (आदिनिवासी)। छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट बुधवार 28 दिसम्बर को विभिन्न 08 वार्डाे में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 28 दिसम्बर बुधवार को वार्ड क्र. 03 राताखार पार्षद घर के पास, वार्ड क्र. 14 मैगजीनभांठा सामुदायिक मंच दशहरा मैदान के पास, वार्ड क्र. 25 कुआभट्ठा विश्वकर्मा मंदिर के पीछे मंच के पास, वार्ड क्र. 34 चेकपोस्ट मंदिर के पास, वार्ड क्र. 45 उड़िया बस्ती सांस्कृतिक मंच के पास, वार्ड क्र. 50 प्रेमनगर तहसील कार्यालय के सामने, वार्ड क्र. 57 बलगी मोड़ स्टेज के पास, वार्ड क्र. 67 गजरा आंगनबाड़ी केन्द्र बांधापारा के सामने कैम्प लगाए जाएंगे।

महापौर राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डाे में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकोें को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।

- Advertisement -
  • nimble technology
Latest News

छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास परिषद: व्यक्ति केंद्रित राजनीति से परे बड़े सांगठनिक लक्ष्यों की मांग

रायपुर (आदिनिवासी)। छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास परिषद के भीतर नेतृत्व, कार्यशैली और सांगठनिक प्राथमिकताओं को लेकर वैचारिक मतभेद सतह पर आ गए हैं। संगठन के संस्थापक सदस्य हरेंद्र कुमार नेताम के द्वारा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष के.आर. शाह के हाशिए पर होने और उनके खिलाफ षड्यंत्र के आरोपों के बाद, आदिवासी समाज के भविष्य को लेकर […]

More Articles Like This