24 दिसम्बर को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Must Read

कोरबा (आदिनिवासी)। छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट शनिवार 24 दिसम्बर को विभिन्न 08 वार्डाे में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 24 दिसम्बर शनिवार को वार्ड क्र. 03 राताखार बजरंग चौक, वार्ड क्र. 16 पीपरपारा आंगनबाड़ी के पास, वार्ड क्र. 24 एम.पी.नगर अटल आवास के पास, वार्ड क्र. 33 रामपुर सामुदायिक भवन के पास आंगनबाड़ी 1 के सामने, वार्ड क्र. 42 शांति नगर न्यू शांतिनगर स्टेज, वार्ड क्र. 52 सिंचाई कालोनी पानी टंकी के पास, वार्ड क्र. 62 जेलपारा स्टेज के पास, वार्ड क्र. 65 बांकी 04 नं. दफाई सामुदायिक भवन बांकी 02 नं. बस्ती के पास कैम्प लगाए जाएंगे।

महापौर राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डाे में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकों को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।

- Advertisement -
  • nimble technology
Latest News

छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास परिषद: व्यक्ति केंद्रित राजनीति से परे बड़े सांगठनिक लक्ष्यों की मांग

रायपुर (आदिनिवासी)। छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास परिषद के भीतर नेतृत्व, कार्यशैली और सांगठनिक प्राथमिकताओं को लेकर वैचारिक मतभेद सतह पर आ गए हैं। संगठन के संस्थापक सदस्य हरेंद्र कुमार नेताम के द्वारा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष के.आर. शाह के हाशिए पर होने और उनके खिलाफ षड्यंत्र के आरोपों के बाद, आदिवासी समाज के भविष्य को लेकर […]

More Articles Like This