छात्र उत्तम राठिया का एकलव्य आवासीय विद्यालय में चयन

Must Read

कोरबा (आदिनिवासी)। सुदूर वनांचल स्थित गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल भटगांव होनहार छात्र उत्तम कुमार राठिया पिता मान सिंह राठिया, माता श्रीमती रेशम बाई का प्रतीक्षा सूची से पोड़ी उपरोड़ा स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में चयन हुआ है. छात्र उत्तम ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं भटगांव स्कूल के शिक्षक श्री नोहर चन्द्रा, अजय कुमार कश्यप एवं श्यामसुंदर नायक को दिया है.

शाला के प्रधान पाठक नोहर चन्द्रा ने बताया कि छात्र उत्तम शुरू से ही होनहार प्रतिभावान बालक है जो विद्यालय की सभी गतिविधियों मे सक्रिय रहता था.भटगांव स्कूल में संचालित भारत स्काउट गाइड कब-बुलबुल में उत्कृष्ट “कब” के रूप में कार्य किया है इन्हें स्काउटिंग में राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त हुआ है.

- Advertisement -
  • nimble technology
Latest News

धमतरी में आदिवासी समाज का फूटा गुस्सा: ‘वनवासी’ शब्द पर कड़ी आपत्ति, राष्ट्रपति को ज्ञापन

धमतरी (आदिनिवासी)। छत्तीसगढ़ के धमतरी में सोमवार को सर्व आदिवासी समाज ने सोशल मीडिया (ऑनलाइन मंच) पर अपनी संस्कृति...

More Articles Like This