गोंडवाना रत्न दादा हीरासिंह मरकाम जी के द्वितीय पुण्यतिथि पर तिवरता में मनाया गया पुनरुत्थान दिवस

Must Read

कोरबा-तिवरता (आदिनिवासी) गोंडवाना के समग्र विकास क्रांति अन्दोलन के प्रेणता, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के संस्थापक एवं भारत के 18 राज्यों में अन्दोलन से अन्याय के खिलाफ लड़ने की ऊर्जा देने वाले, आर्थिक, समाजिक, राजनीतिक, धार्मिक, व्यवसायिक क्षेत्रो में जन चेतना से अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाले दादा हीरा सिंह मरकाम जी का 28 अक्टूबर को उनके द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर समाधि स्थल गृह ग्राम तिवरता में पुनरुत्थान दिवस मनाया गया ।

जिसमे बीएल कोराम जी (गोंडवाना साहित्यकार) की अध्यक्षता में और मुख्य अतिथि नाबा कुमार सरनिया (सांसद केकराझार असम), तुलेश्वर सिंह मरकाम (राष्ट्रीय अध्यक्ष गोंगपा भारत) एवंं राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं समाज के प्रमुख पदाधिकारी के अतिथ्य में पुनरुत्थान दिवस मनाया गया। पुनरुत्थान दिवस में सर्वप्रथम दादा जी की इन्द्रपाल सिंह मरकाम (गोंडी राष्ट्रीय पुनेमाचार्य) एवं गोंडी धर्म सेवा संरक्षण समिति डुमरकछार के द्वारा पूजन किया गया।

तत्पश्चात बाईक शोभा यात्रा ग्राम तिवरता से दीपका निकाली गई। सिरकी चौक को दादा हीरा सिंह मरकाम जी चौक के नाम से अनावरण किया। रैली से वापस आकर मंचासीन अतिथियों का स्वागत व उद्बोधन हुआ। इसमें अनेक प्रांत से आए राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारियों एवं समाज के प्रमुख पदाधिकारी द्वारा दादा हीरा सिंह मरकाम जी के हर एक विचारों को बताते हुए चिंतन कर संकल्प लेते हुए अमल करने की कहा । इस दिवस में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गये।

आयोजन में विशिष्ट अतिथि श्याम सिंह मरकाम (राष्ट्रीय महासचिव), कुंवर बलवीर सिंह तोमर (राष्ट्रीय महासचिव), डॉ.एल.एस. उदय (राष्ट्रीय महामंत्री), नंद किशोर राज (राष्ट्रीय संगठन मंत्री), दरबू सिंह (राष्ट्रीय किसान मोर्चा अध्यक्ष), अरविन्द गोंडवाना, जयनाथ केराम (राष्ट्रीय प्रवक्ता), आशा पोया (सलाहकार), निर्मल सिंह मरकाम (सभापति तिवरता), जाम बाई श्याम (सभापति जेवरा) विशाल सिंह कोराम संरक्षक जेवरा), आर.एन. टेकाम (प्रवक्ता जेवरा), जी.एस.राजन (सहसचिव जेवरा) शिवनारायण पोर्ते (पूर्व सभापति तिवरता), गणेश मरपच्ची (राष्ट्रीय सदस्य), अनिल धुर्वे (राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा), रीतु पेन्दाम (राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ट), संजय कमरो (प्रदेशाध्यक्ष छ्ग)।

कार्यक्रम में कुलदीप प्रजापति (कार्यवाहक प्रदेशाध्यक्ष छ्ग) कुलदीप सिंह मरकाम (प्रदेश संगठन मंत्री छ्ग), प्रभुजगत (प्रदेशाध्यक्ष युवा मोर्चा छ्ग), सुरेश कुमार पोर्ते (संभागीय उपाध्यक्ष), गिरजाशंकर कोराम (जिलाध्यक्ष कोरबा), प्रभा पोर्ते (महिला प्रकोष्ट जिलाध्यक्ष कोरबा), राम खिलावन उइके (जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा कोरबा) जगत नेताम (जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा कोरबा) ईश्वर अरमेक्शन, रविशरण पाल सिंह ओरकेरा, देव मरकाम, कांति मरकाम, प्रभा उइके, अनुप सिंह मरावी, राधेश्याम आयम, शिवनाथ सरुता, शिवराम मरकाम, जीएस उइके, जयप्रकाश मरावी, विमला पावले वले, रामप्यारी ध्रुव, आदि समाज के पदाधिकारियों सहित अनेक प्रांत के पदाधिकारी व कोरबा जिले के पदाधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

- Advertisement -
  • nimble technology
Latest News

धमतरी में आदिवासी समाज का फूटा गुस्सा: ‘वनवासी’ शब्द पर कड़ी आपत्ति, राष्ट्रपति को ज्ञापन

धमतरी (आदिनिवासी)। छत्तीसगढ़ के धमतरी में सोमवार को सर्व आदिवासी समाज ने सोशल मीडिया (ऑनलाइन मंच) पर अपनी संस्कृति...

More Articles Like This