आंगनबाड़ी में रिक्त पदों के लिए अनंतिम सूची जारी: 4 सितम्बर तक मंगाए गए दावा-आपत्ति!

Must Read

रायगढ़ (आदिनिवासी)|एकीकृत बाल विकास परियोजना रायगढ़ (ग्रामीण)अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र कोटमार में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के एक पद एवं आंगनबाड़ी केन्द्र नंदेली क्रमांक 3/केनाडीपा बायंग, डोंगरीपारा कांटाहरदी, कांटाहरदी क्रमांक 1 में आंगनबाड़ी सहायिका के एक-एक पद के लिए गत दिवस आवेदन पत्र मंगाए गए थे। प्राप्त आवेदनों का मूल्यांकन समिति द्वारा परीक्षण कर प्राविधिक/अनंतिम मूल्यांकन सूची तैयार कर कार्यालय के सूचना पटल पर चस्पा किया गया है। उक्त सूची के संबंध में किसी भी आवेदिका को कोई आपत्ति हो तो वे 4 सितम्बर 2024 सायं 5.30 बजे तक लिखित में दावा-आपत्ति आवेदन परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना रायगढ़ (ग्रामीण)कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते है। उक्त तिथि के पश्चात प्राप्त दावा-आपत्ति मान्य नहीं किया जाएगा।

- Advertisement -
  • nimble technology
Latest News

वीबी-ग्रामजी नियम भेदभावपूर्ण, मनरेगा को जारी रखे सरकार: बृंदा करात ने केंद्र को लिखा पत्र

नई दिल्ली (आदिनिवासी)। केन्द्र सरकार द्वारा लागू किए जा रहे नए ग्रामीण रोजगार कानून ‘वीबी-ग्रामजी’ (विकसित भारत – रोज़गार और आजीविका मिशन) के नियमों को लेकर नीतिगत और जमीनी विवाद खड़ा हो गया है। माकपा की वरिष्ठ नेता बृंदा करात ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक पत्र लिखकर इन नए नियमों […]

More Articles Like This