सोमवार, जून 16, 2025

गोंगपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह मरकाम पाली-तानाखार के होंगे प्रत्याशी

Must Read

कोरबा (आदिनिवासी)। विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने छत्तीसगढ के 19 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। गोंगपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह मरकाम पाली-तानाखार क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। तुलेश्वर सिंह मरकाम गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय हीरासिंह मरकाम के पुत्र हैं।

यह जानना बहुत जरूरी है कि 1984 में दादा हीरासिंह मरकाम तानाखार विधानसभा से बीजेपी के टिकट पर पहली बार विधायक चुने गए और अविभाजित मध्यप्रदेश में भाजपा के प्रथम विधायक होने का रिकॉर्ड भी बनाया। लेकिन 1989 में भाजपा ने उनकी दावेदारी को खारिज करके दिलीप सिंह जूदेव को सांसद प्रत्याशी के लिए भाजपा का टिकट दे दिया। मरकाम जी के समर्थकों में एवं आदिवासी समाज में भाजपा द्वारा की गई विश्वासघात के प्रति काफी आक्रोश था। आखिरकार भाजपा से मोह भंग होने के बाद इन्होंने सबसे पहले राजनीतिक दल ‘सर्वजन सुराज पार्टी’ बनाई और जांजगीर लोकसभा संसदीय क्षेत्र से सांसद का चुनाव भी लड़ा। क्षेत्र में सर्वजन सुराज पार्टी का अच्छा खासा प्रचार हो चला था। सुराज संदेश के नाम से पार्टी का अपना एक अखबार भी निकलने लगा था। फिर बाद में उनके द्वारा अकस्मात गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की घोषणा कर पंजीयन की कार्रवाई फिर से की गई।

7 सालों के बाद 1998 के विधान सभा चुनाव में दादा हीरासिंह मरकाम गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के चुनाव चिन्ह के साथ तानाखार से विधायक चुने गए थे। लेकिन इसके बाद तानाखार से गोंगपा को दोबारा सफलता नहीं मिली। 2008 के परिसीमन में इस क्षेत्र का नाम तानाखार से बदलकर पाली-तानाखार कर दिया गया।

2018 के चुनाव में यहां से कांग्रेस की जीत हुई। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी को तीसरे स्थान पर धकेल कर दूसरे स्थान पर कब्जा जमा लिया था। गोंगपा ने छत्तीसगढ़ के 90 विधान सभा सीटों में से 19 के लिए प्रत्याशियों के नाम की सूची जारी कर दी है। गोंगपा प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी (BSP) के साथ में चुनाव लड़ रही है।

गोंगपा के अनुसार प्रदेश की 37 सीटों पर प्रत्याशी उतारना है, जबकि 53 सीटों पर बसपा लडेगी। दोनो पार्टियों के बीच हुए समझौते में सीटों का बंटवारा हो चुका है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने 19 सीटों पर घोषित उम्मीदवारों के नाम की सूची जारी कर दी है।

- Advertisement -
  • nimble technology
Latest News

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कक्षा 6वीं प्रवेश सूची: कोरबा में स्कूल आबंटन की घोषणा, यहां देखें पूरी जानकारी

कोरबा (आदिनिवासी)। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में सीबीएसई पाठ्यक्रम के अंतर्गत कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए प्रतीक्षित विद्यालय...

More Articles Like This