शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पाड़ीमार बालको में मध्यान्ह भोजन बंद

Must Read

कोरबा (आदिनिवासी)। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पाड़ीमार में मध्यान्ह भोजन बंद कर दिया गया है उक्त आशय कि सूचना पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी को पत्र के माध्यम से दिया है।

अपने पत्र में प्रधान पाठक ने बताया है कि स्कूल में मध्यान्ह भोजन निर्माण करने के लिए रसोइया पद पर विगत कुछ समय से विवाद चल रहा है जिसके कारण स्कूल के अध्यापन कार्य में बाधा उत्पन्न होती रहती है, उन्होंने आगे बताया है कि इस संबंध में उन्होंने शाला प्रबंधन समिति और विद्यार्थियों के पालक/ अभिभावकों के साथ बैठक करके स्कूल में चल रहे रसोइया विवाद से अवगत कराया, जिस पर शाला प्रबंधन समिति के पदाधिकारीगण तथा विद्यार्थियों के पालक/ अभिभावकों ने शासन के नियमानुसार स्कूल में मध्यान्ह भोजन का संचालन करने वाले स्व.सहायता समूह / समिति के द्वारा चयनित रसोइया से ही मध्यान्ह भोजन निर्माण कार्य कराये जाने के लिए अपनी सहमति प्रदान की है।

- Advertisement -
  • nimble technology
Latest News

वीबी-ग्रामजी नियम भेदभावपूर्ण, मनरेगा को जारी रखे सरकार: बृंदा करात ने केंद्र को लिखा पत्र

नई दिल्ली (आदिनिवासी)। केन्द्र सरकार द्वारा लागू किए जा रहे नए ग्रामीण रोजगार कानून ‘वीबी-ग्रामजी’ (विकसित भारत – रोज़गार और आजीविका मिशन) के नियमों को लेकर नीतिगत और जमीनी विवाद खड़ा हो गया है। माकपा की वरिष्ठ नेता बृंदा करात ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक पत्र लिखकर इन नए नियमों […]

More Articles Like This