KORBA: आदिवासी युवक पर पेशाब कांड के विरोध में बहुजन समाज पार्टी ने किया प्रदर्शन: सौंपा ज्ञापन

Must Read

कोरबा (आदिनिवासी)। मध्य प्रदेश की सीधी जिला में आदिवासी युवक के ऊपर पेशाब करने की घटना के आरोपी पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने के संबंध में बहुजन समाज पार्टी जिला कोरबा के द्वारा जिला अध्यक्ष मूलचंद सोनवानी के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया गया एवं कलेक्टर कोरबा के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

बसपा जिला कमेटी ने ज्ञापन में मांग किया है कि मध्य प्रदेश के सीधी जिला में एक आदिवासी दलित युवक के ऊपर स्थानीय दबंग नेता के द्वारा पेशाब किए जाने का वीडियो पूरे देश में वायरल हो रहा है जिसकी जितनी निंदा की जाए कम होगी वीडियो वायरल होने के बाद ही सरकार का जागना इस मामले में सरकार की संलिप्तता को ही जाहिर करती है जोकि अति दुखद, शर्मनाक एवं अमानवीय भी है।

मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा इस संबंध में मुजरिम को बचाने का प्रयास न करके उक्त अपराधी के खिलाफ NSA (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) के आलावा उसकी संपत्ति को भी जब्त/ध्वस्त करने की कार्रवाई किया जाए।

- Advertisement -
  • nimble technology
Latest News

धर्म और संस्कृति: समाज की दो धाराएं, मानव सभ्यता की यात्रा में क्या अधिक महत्वपूर्ण है?

सभ्यता के भोर से लेकर आज के डिजिटल युग तक, मानव समाज ने विचारों, व्यवस्थाओं और विश्वासों का एक...

More Articles Like This