रविवार, सितम्बर 8, 2024

वॉलीबॉल खेल को हर संभव आगे बढ़ाने तथा कोरबा में प्रदेश स्तरीय टूर्नामेंट आयोजन का होगा प्रयास: नवीन पटेल

Must Read

कोरबा जिला वाॅलीबॉल संघ: नवीन पटेल निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए

कोरबा (आदिनिवासी)। कोरबा जिला वाॅलीबॉल संघ के चुनाव सोमवार, 8 अप्रैल 2024 को विधिवत संपन्न हुए। छत्तीसगढ़ राज्य व्हॉलीबॉल एसोसिएशन, रायपुर के पर्यवेक्षक रामसिंगार यादव, जिला खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण विभाग दीनु प्रसाद पटेल और शिक्षा खेल अधिकारी आर.के. टंडन के मार्गदर्शन और उपस्थिति में हुए चुनाव में नवीन पटेल को निर्विरोध जिला अध्यक्ष चुना गया। सचिव पद के लिए सुशील गर्ग का चयन किया गया। निर्वाचन के बाद अध्यक्ष नवीन पटेल ने अपने जिला पदाधिकारियों और कार्यकारिणी की घोषणा की।

अध्यक्ष नवीन पटेल ने प्रेसवार्ता में कहा कि वे व्हॉलीबॉल को कोरबा जिले में एक बेहतर स्थान दिलाने के लिए संकल्पित हैं। उन्होंने बताया कि तहसील स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन कर व्हॉलीबॉल खिलाड़ियों की खोज की जाएगी। गांव-गांव में छिपी प्रतिभाओं को तहसील स्तर पर आयोजित व्हॉलीबॉल प्रतियोगिताओं के माध्यम से निखारा जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को अन्य अनुभवी खिलाड़ियों के साथ मिलाकर जिले की टीम बनाई जाएगी, जो जिला स्तर पर और कोरबा में प्रदेश स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेगी। उन्होंने यह भी बताया कि व्हॉलीबॉल को स्कूलों में प्रचलित करने का प्रयास किया जाएगा। तहसील स्तर के खिलाड़ियों को खेल सामग्री के साथ प्रशिक्षण की सुविधा दिलाने के लिए कोरबा में प्रयास किए जाएंगे।

सचिव सुशील गर्ग ने कहा कि वे खिलाड़ियों को उच्च स्तर पर खेलने के लिए आवश्यक खेल सामग्री और कोचिंग की व्यवस्था करेंगे।
जिला व्हॉलीबॉल संघ की कार्यकारिणी इस प्रकार है:
संरक्षक: अवधेश सिंह, जोगेश लाम्बा, सुमन सिंह, अशोक चावलानी, योगेश जैन, राजेन्द्र अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, मनोज सिंह
अध्यक्ष: नवीन पटेल
उपाध्यक्ष: नवीन सिंह, विजय सिंह
सचिव: सुशील गर्ग
सह-सचिव: शैलेष तिवारी, श्रीमती शालिनी नायर
कोषाध्यक्ष: ज्ञानेश तिनवलकर
कार्यक्रम संयोजक: डी.एम. मिश्रा
सह-संयोजक: सोनल फेलिक्स
कार्यालय सचिव: सुमित सिंह
सदस्य (पुरुष): राजेन्द्र तिवारी, नलीन्द्र सिंह पंवार
सदस्य (महिला): विजयालक्ष्मी, कु. सुषमा राज
कार्यकारिणी सदस्य: वेदिका राठौर, शत्रुघन साहू, जी. राजेश, अनुपमा साहू, संतोषी देवांगन, सुधा तिवारी, कोमल दास, आर.पी. कैवर्त (दीपका), मधुसूदन शुक्ला, रवि चौबे
जिला रैफरी बोर्ड अध्यक्ष: प्रमोद सिंह
सदस्य: कोमल दास, उजित निराला, कशाल सिंह, सुमित सिंह
सलेक्शन कमेटी:
अध्यक्ष: शैलेष तिवारी
सदस्य: राजेन्द्र तिवारी, सियाराम बंजारे, संतोषी देवांगन, वेदिका राठौर।

कार्यक्रम में उपरोक्त कार्यसमिति के अलावा राजनाथ सिंग, इंद्रजीत सिह, विनीत पटेल भी उपस्थित थे।


- Advertisement -
  • nimble technology
[td_block_social_counter facebook="https://www.facebook.com/Adiniwasi-112741374740789"]
Latest News

शिक्षा के बिना जीवन अधूरा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय!

रायगढ़ (आदिनिवासी)| मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायगढ़ जिले के गढ़उमरिया में शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय का विधिवत...

More Articles Like This