एमसीएमसी के सहयोग हेतु अधिकारियों की तैनाती

Must Read

कोरबा (आदिनिवासी)| विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु गठित मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति (एमसीएमसी) के सहयोग हेतु अधिकारियों की तैनाती की गई है। संबंधित अधिकारी एमसीएमसी के नोडल अधिकारी सेवा राम दीवान संयुक्त कलेक्टर कोरबा, सहायक नोडल अधिकारी कमलज्योति जाहिरे के निर्देशन एवं समन्वय में कार्य करेंगे।
    कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार ने आज एक आदेश जारी कर मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति के सहयोग हेतु अधिकारियों की तैनाती की है। जारी आदेश के अनुसार विनोद सिंह, कार्मिक प्रबंधक एसईसीएल मानिकपुर, सुश्री उष्मा घोष जनसंपर्क अधिकारी एनटीपीसी, सुश्री मानसी चौहान, संवाद प्रमुख बालको, अजीत तिर्की कल्याण अधिकारी डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह, सुरेश सिंह कंवर कल्याण अधिकारी एचटीपीएस पश्चिम कोरबा, मनोज कुमार रजक जनसंपर्क अधिकारी जिला पंचायत तथा बसंत कुमार जिला समन्वयक की ड्यूटी लगाई गई है।

- Advertisement -
  • nimble technology
Latest News

धर्म और संस्कृति: समाज की दो धाराएं, मानव सभ्यता की यात्रा में क्या अधिक महत्वपूर्ण है?

सभ्यता के भोर से लेकर आज के डिजिटल युग तक, मानव समाज ने विचारों, व्यवस्थाओं और विश्वासों का एक...

More Articles Like This