कलेक्टर का राजस्व विभाग को 80% नक्शा बटांकन का लक्ष्य, ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट के समाधान के लिए 88 हेडपंप की स्वीकृति

Must Read

कोरबा (आदिनिवासी)। राजस्व विभाग के अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिले में नक्शा बटांकन का कार्य 80 प्रतिशत से अधिक किया जाए। बैठक के दौरान कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि त्रुटि सुधार का कार्य पूरी गंभीरता से किया जाना चाहिए, क्योंकि यह राजस्व विभाग की जिम्मेदारी है। उन्होंने राजस्व त्रुटि सुधार के मामलों के शीघ्र निराकरण पर जोर दिया।

कलेक्टर ने तहसीलदारों और अनुविभागीय अधिकारियों को आदेश दिया कि वे एक माह के भीतर कोटवारी जमीन को शासन के मद में दर्ज कराने की प्रक्रिया को पूरा करें। इसके साथ ही, जिले के मसाहती गांवों का सर्वेक्षण प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए।

इस बैठक में कलेक्टर ने पोड़ी उपरोड़ा जनपद पंचायत के दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों में 88 हेडपंप लगाने की स्वीकृति भी दी। यह स्वीकृति उन क्षेत्रों के लिए प्रदान की गई है, जहां पेयजल की गंभीर समस्या है। ग्रामीणों ने सुशासन तिहार के तहत आयोजित शिविर में हेडपंप की मांग की थी, जिसे ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

- Advertisement -
  • nimble technology
Latest News

वीबी-ग्रामजी नियम भेदभावपूर्ण, मनरेगा को जारी रखे सरकार: बृंदा करात ने केंद्र को लिखा पत्र

नई दिल्ली (आदिनिवासी)। केन्द्र सरकार द्वारा लागू किए जा रहे नए ग्रामीण रोजगार कानून ‘वीबी-ग्रामजी’ (विकसित भारत – रोज़गार और आजीविका मिशन) के नियमों को लेकर नीतिगत और जमीनी विवाद खड़ा हो गया है। माकपा की वरिष्ठ नेता बृंदा करात ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक पत्र लिखकर इन नए नियमों […]

More Articles Like This