जिले में पाठशालाओं के समय में हुआ परिवर्तन: कलेक्टर के निर्देश पर DEO ने किए आदेश जारी

Must Read

एक पाली में संचालित शालाएं अब लगेंगी 09ः45 बजे से, दो पाली में संचालित कक्षाएं अब 08:30 बजे से लगेंगी

कोरबा (आदिनिवासी)। कोरबा कलेक्टर संजीव झा ने स्कूली बच्चों के ठण्ड से बचाव के लिए स्कूलों के संचालन समय में परिवर्तन के निर्देश दिए थे। कलेक्टर के निर्देश के पश्चात स्कूलों के खुलने-बंद होने के समय में परिवर्तन किया गया है।

इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी ने जरूरी आदेश जारी कर दिये हैं। जारी आदेशानुसार दो पाली में संचालित होने वाली शालाओं में अब सोमवार से शुक्रवार तक पहली पाली सुबह 08:30 बजे से दोपहर सवा 12 बजे तक संचालित होगी। शनिवार को कक्षाएं दोपहर साढ़े 12 बजे से सवा चार बजे तक लगेंगी।

दूसरी पाली में लगने वाली कक्षाएं सोमवार से शुक्रवार तक अब 12:30 बजे से 04:15 बजे तक लगेंगी। शनिवार को कक्षाएं सुबह 08:30 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक लगेंगी। इसी तरह एक पाली में संचालित होने वाली शालाएं सोमवार से शुक्रवार तक अब सुबह 09ः45 बजे से शाम 4:00 बजे तक संचालित होंगी। शनिवार को कक्षाएं सुबह 08:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक लगेंगी।

- Advertisement -
  • nimble technology
Latest News

धमधागढ़ में कमलेश सोरी का राजतिलक: गोंडवाना गोंड महासभा के नए अध्यक्ष निर्वाचित

दुर्ग (आदिनिवासी)। छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक धमधागढ़ में 13 और 14 जून को आयोजित दो दिवसीय गोंडवाना महाअधिवेशन का समापन कमलेश सोरी के पारंपरिक राजतिलक के साथ हुआ। हाल ही में संपन्न हुए लोकतांत्रिक चुनावों में श्री सोरी को केंद्रीय गोंडवाना गोंड महासभा का अध्यक्ष चुना गया था। रविवार को हजारों समाजजनों की उपस्थिति में पारंपरिक […]

More Articles Like This