अनुसूचित जनजाति वर्ग ऋण हेतु 30 जून तक आवेदन आमंत्रित 

Must Read

रायगढ़ (आदिनिवासी)। राष्ट्रीय अन्य अनुसूचित जनजाति वर्ग वित्त एवं विकास निगम की योजना में अनुसूचित जनजाति वर्ग के हितग्राहियों हेतु जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति, रायगढ़ द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 में स्वरोजगार (कृषि क्षेत्र)हेतु ऋण आवेदन आमंत्रित किए गए है। इच्छुक आवेदक कार्यालय कलेक्टर जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति, रायगढ़ के कक्ष क्रमांक 94 में आवेदन प्राप्त कर 30 जून 2023 को शाम 5.30 बजे तक जमा कर सकते है। आवेदन की फोटोकापी, आवेदन में कांट-छांट, ओवर राईटिंग इत्यादि स्वीकार नहीं किये जायेंगे।
नियम व शर्तें
आवेदक संबंधित जाति वर्ग का हो एवं रायगढ़ जिले का मूल निवासी हो। आवेदक की आयु 18 वर्ष से कम एवं 50 वर्ष से अधिक न हो। आवेदक की आय 3 लाख से अधिक न हो। जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र सक्षम अधिकारी द्वारा जारी हो एवं पूर्व में ऋण अथवा अनुदान नहीं लिया है का शपथ पत्र देना होगा।

- Advertisement -
  • nimble technology
Latest News

“मैं आपकी समस्याएं सुनने आया हूं”- कोरबा कलेक्टर कुणाल दुदावत की अंतिम छोर के गाँवों तक पहुँच; नकिया चौपाल में बरसा विश्वास

कोरबा (आदिनिवासी)। जहां सड़कें खत्म होती हैं, वाहन से प्रशासन की जिम्मेदारी शुरू होती है - इसी भावना को...

More Articles Like This