डीएमएफ द्वारा अधीक्षक एवं सामाजिक कार्यकर्ता के पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित!

Must Read

कोरबा (आदिनिवासी)| जिला खनिज न्यास निधि मद कोरबा द्वारा समाज कल्याण विभाग अंतर्गत 60 सीटर वृद्धाश्रम संचालन करने हेतु प्रबंधक/अधीक्षक एवं सामाजिक कार्यकर्ता/काउंसलर के 01-01 पद हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उक्त पदों हेतु मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक एवं एम. ए. समाज शास्त्र या एम.एस.डब्ल्यू की शैक्षणिक योग्यता वांछनीय है। साथ ही आयु सीमा 21 से 40 वर्ष निर्धारित है तथा आवेदक को छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य है। पदों का विवरण शैक्षणिक योग्यता, आवेदन प्रारूप एवं अन्य विस्तृत जानकारी जिले की वेबसाइट www.korba.gov.in एवं कार्यालय के सूचना पटल पर चस्पा किया गया है।
इच्छुक आवेदक साधारण/रजिस्टर्ड/स्पीड पोस्ट के माध्यम से अथवा स्वयं उपस्थित होकर जिला कार्यालय उप संचालक समाज कल्याण विभाग कोरबा में 08 अक्टूबर 2024 तक कार्यालयीन समय में आवेदन जमा कर सकते हैं। निर्धारित अवधि के उपरांत प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

- Advertisement -
  • nimble technology
Latest News

धर्म और संस्कृति: समाज की दो धाराएं, मानव सभ्यता की यात्रा में क्या अधिक महत्वपूर्ण है?

सभ्यता के भोर से लेकर आज के डिजिटल युग तक, मानव समाज ने विचारों, व्यवस्थाओं और विश्वासों का एक...

More Articles Like This