बुधवार, फ़रवरी 25, 2026

एकलव्य विद्यालय में लेटरल एंट्री में प्रवेश हेतु 30 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

Must Read

रायगढ़ (आदिनिवासी)। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छोटेमुड़पार, विकासखण्ड खरसिया में सीबीएसई पाठ्यक्रम (कक्षा 6 वीं, 7 वीं अंग्रेजी माध्यम, 8 वीं से 12 वीं हिन्दी माध्यम) में शिक्षा सत्र 2023-24 के लिए उच्च कार्यालय के निर्देशानुसार रिक्त सीट की पूर्ति हेतु लेटरल एंट्री से प्रवेश लिया जाना है। जिसके लिए 30 जुलाई 2023 शाम 5 बजे तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 3 अगस्त 2023 को दोपहर 12 से 2 बजे के मध्य होगी। परीक्षा केन्द्र एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छोटे मुड़पार रिक्त सीट के लिए वर्गवार 7 वीं 01 बालक, 8 वीं 04 बालक, 9 वीं 02 बालक, 10 वीं 08 बालक, 11 वीं 31 बालक तथा 12 वीं 23 बालक इस तरह कुल 69 सीट के रिक्तियों की पूर्ति की जाएगी।
प्रवेश हेतु चयन परीक्षा इस प्रकार से होगा। जिनमें प्रश्न पत्र 5 खण्डों में होगा। प्रत्येक खण्ड 20-20 वस्तुनिष्ट प्रश्न कुल 100 अंक के होंगे। प्रत्येक प्रश्न के लिए 01 अंक होगा। जिसमें अंग्रेजी, हिन्दी, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान एवं गणित 20-20 अंक का होगा। प्रश्न पत्र में प्रश्नों का समावेश उत्तीर्ण कक्षा के पाठ्यक्रम से होगा। आवेदक अनुसूचित जनजाति वर्ग का हो। इस संबंध में चयन पश्चात जाति प्रमाण-पत्र एवं निवास प्रमाण-पत्र जमा करना होगा। इच्छुक विद्यार्थियों के पालक कार्यालय प्राचार्य एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छोटे मुड़पार, विकासखण्ड खरसिया, जिला-रायगढ़ के सूचना पटल पर आवेदन पत्र का प्रारूप का अवलोकन कर सकते है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए प्राचार्य एकलव्य आदर्श आवासीय छोटे मुड़पार एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शाखा, रायगढ़ पर संपर्क कर सकते है।

- Advertisement -
  • nimble technology
Latest News

भारत-अमेरिका व्यापार सौदा: किसानों की रोज़ी-रोटी दाँव पर, 500 अरब डॉलर की एकतरफा गुलामी का जश्न

साम्राज्यवाद के आगे लाल गलीचा बिछाकर आत्म-समर्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी साम्राज्यवाद के हुक्म के आगे आत्म-समर्पण कर...

More Articles Like This