आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती: अनंतिम सूची जारी, दावा-आपत्ति आमंत्रित!

Must Read

बाल विकास परियोजना कार्यालय ने दी आवेदकों को सूचना

रायगढ़ (आदिनिवासी)| विकासखंड लैलूंगा के अंतर्गत बाल विकास परियोजना कार्यालय लैलूंगा एवं मुकडेगा में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया के तहत आवेदन मंगाए गए थे। प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद अनंतिम सूची जारी कर दी गई है, जिसे कार्यालय एवं संबंधित ग्राम पंचायतों के सूचना पटल पर चस्पा कर दिया गया है।

आवेदकों से अनुरोध है कि यदि उन्हें सूची के संबंध में कोई आपत्ति हो तो वे अपनी दावा-आपत्ति आवेदन 28 अक्टूबर 2024 तक बाल विकास परियोजना कार्यालय में जमा कर सकते हैं। दावे-आपत्तियों की जांच के बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी।

इस नियुक्ति प्रक्रिया का उद्देश्य आंगनबाड़ी सहायिकाओं की भर्ती द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा के कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करना है।

- Advertisement -
  • nimble technology
Latest News

धर्म और संस्कृति: समाज की दो धाराएं, मानव सभ्यता की यात्रा में क्या अधिक महत्वपूर्ण है?

सभ्यता के भोर से लेकर आज के डिजिटल युग तक, मानव समाज ने विचारों, व्यवस्थाओं और विश्वासों का एक...

More Articles Like This