छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना की बैठक संपन्न: लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय

Must Read

कोरबा। कोरबा में 03 मार्च रविवार को छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना का बैठक सियान सदन में रखी गई थी। बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष अतुल दास महंत, प्रदेश संगठन मंत्री दिलीप मिरी, महिला क्रान्ति सेना अध्यक्ष विमला ध्रुव, चमेली दीदी, जोहर छत्तीसगढ़ पार्टी के जिला अध्यक्ष जैनेंद्र कुर्रे जी के उपस्थिति में बैठक की गई। निम्न बिंदु पर बैठक की गई।

01. जिला में पदाधिकारियों की नियुक्ति जिसमें इस प्रकार से  प्रभार सौंपा गया। जिला संयोजक- सुरजीत सोनी।
जिला सह संयोजक-भारत लाल पटेल। जिला उपा- राहुल मिरी।
मीडिया प्रभारी- कन्हैया सुंदर, राजेंद्र मिरी। शहरी पधाधिकारियों में भी फेरबदल किया गया।

शहर अध्यक्ष- किरण निराला।
मीडिया प्रभारी- जावेद अली।
कुसमुंडा खड़ पदाधिकारियों में
उपाध्यक्ष- नरेश महंत, रामेश्वर कंवर। संगठन मंत्री- कमलेश यादव। मंत्रीजी- संजय
मीडिया प्रभारीए- देवनाथ। 

2. हसदेव बचाव आंदोलन में मानव श्रंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन करने हेतु 10 मार्च 2024 को रायपुर जाने की सहमति बनी जिसमे प्रकृति को बचाने की एक अलग प्रकार की मुहिम की सहमति बनी।

3. बालको, एनटीपीसी, कुसमुंडा, दीपका में बेरोजगार छत्तीसगढ़िया मजदूरों के लिए रोजगार दिलाने की बात पर संगठन द्वारा निर्णय लिया गया जिसमें सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों की सहमति बनी।

4. आगामी लोक सभा चुनाव को देखते हुवे चुनाव में होने वाले मुद्दों पर भी जोहर छत्तीसगढ़ पार्टी के जिला अध्यक्ष द्वारा कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा किया गया और जोहर छत्तीसगढ़ पार्टी के शहर अध्यक्ष के रूप में श्री हरी चौहान को नियुक्त किया गया। इस प्रकार समस्त बिंदुओं पर चर्चा किया गया और प्रदेश मंत्री द्वारा कुछ विशेष अहम बिंदुओं को जोर देने के साथ ही बैठक के समापन की घोषणा की गई।

- Advertisement -
  • nimble technology
Latest News

क्या अमेरिका में मोहन भागवत के बयानों से बदल जाएगी आरएसएस की जमीनी हक़ीक़त?

अमेरिका में भागवत: विवेकानंद नंबर टू या पाखंडी नंबर वन! "अगर कोई हिंदू यह मानता है कि भारत में मुसलमान...

More Articles Like This