वन अधिकार पट्टे के लिए राशि मांगने पर होगी कड़ी कार्यवाही: SDM

Must Read

पाली एसडीएम ने बैठक लेकर निःशुल्क वितरण के दिए निर्देश

कोरबा (आदिनिवासी)। वन अधिकार पट्टों के वितरण पूर्व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पाली सुश्री रुचि शार्दुल की अध्यक्षता में अनुविभाग पाली अंतर्गत के समस्त तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं हल्का पटवारियों की बैठक आहूत की गई। बैठक में सर्व राजस्व अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है कि, वन अधिकार पट्टों का वितरण पूर्ण रूप से निशुल्क किया जाना है।

यदि उक्त कार्य में किसी भी अधिकारी, कर्मचारी अथवा अन्य व्यक्ति की लापरवाही या राशि की मांग की जाने संबंधी शिकायत प्राप्त होती है तो, प्राप्त शिकायत के आधार पर संबंधित अधिकारी, कर्मचारी अथवा व्यक्ति के विरूद्ध त्वरित रूप से दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी।

- Advertisement -
  • nimble technology
Latest News

वीबी-ग्रामजी नियम भेदभावपूर्ण, मनरेगा को जारी रखे सरकार: बृंदा करात ने केंद्र को लिखा पत्र

नई दिल्ली (आदिनिवासी)। केन्द्र सरकार द्वारा लागू किए जा रहे नए ग्रामीण रोजगार कानून ‘वीबी-ग्रामजी’ (विकसित भारत – रोज़गार और आजीविका मिशन) के नियमों को लेकर नीतिगत और जमीनी विवाद खड़ा हो गया है। माकपा की वरिष्ठ नेता बृंदा करात ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक पत्र लिखकर इन नए नियमों […]

More Articles Like This