अनुसूचित जाति वर्ग के युवाओं से निःशुल्क ड्रायविंग ट्रेनिंग हेतु आवेदन आमंत्रित

Must Read

इच्छुक आवेदक 28 जून तक आवेदन कर सकते हैं जमा

कोरबा (आदिनिवासी)। छत्तीसगढ़ शासन परिवहन विभाग के अंतर्गत संचालित इंस्टीट्यूट ऑफ विंग एवं ट्रैफिक रिसर्च योजना के माध्यम से जिले के अनुसूचित जाति वर्ग के बेरोजगार, बेरोजगारी भत्ता प्राप्त युवक-युवतियों को टू-व्हीलर, फोर-व्हीलर, हल्के वाहन एवं भारी वाहन चलाने का निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण राजधानी रायपुर स्थित प्रशिक्षण केन्द्रों में दिया जाएगा। यहां यह बताना जरूरी है कि सरकारी सूत्रों से दी गई जानकारी के अनुसार संभवतः यह योजना केवल अनुसूचित जाति वर्ग के लिए ही है। अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए शायद नहीं है। इस संबंध में संबंधित विभाग से संपर्क साध कर स्पष्ट जानकारी लिया जा सकता है।

कार्यपालन अधिकारी जिला अंत्यावसायी सह सहकारी विकास समिति ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के लर्निंग लाईसेंसधारी अनुसूचित जाति वर्ग के बेरोजगार, शासन से बेरोजगारी भत्ता प्राप्त कर रहे युवक-युवतियों को प्राथमिकता से निशुल्क प्रशिक्षण केन्द्रों में प्रदान किए जाएंगे। इस हेतु जिले के अनुसूचित जाति वर्ग के इच्छुक अभ्यर्थी प्रशिक्षण का लाभ लेने के लिए 28 जून 2023 तक कार्यालयीन समय में समस्त दस्तावेजों के साथ आवेदन कार्यालय जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित कक्ष क्रमांक-27 प्रथम तल कलेक्टोरेट परिसर में जमा कर सकते है। अपूर्ण आवेदन स्वीकृत नहीं किया जाएगा।

- Advertisement -
  • nimble technology
Latest News

वीबी-ग्रामजी नियम भेदभावपूर्ण, मनरेगा को जारी रखे सरकार: बृंदा करात ने केंद्र को लिखा पत्र

नई दिल्ली (आदिनिवासी)। केन्द्र सरकार द्वारा लागू किए जा रहे नए ग्रामीण रोजगार कानून ‘वीबी-ग्रामजी’ (विकसित भारत – रोज़गार और आजीविका मिशन) के नियमों को लेकर नीतिगत और जमीनी विवाद खड़ा हो गया है। माकपा की वरिष्ठ नेता बृंदा करात ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक पत्र लिखकर इन नए नियमों […]

More Articles Like This