छत्तीसगढ़ में कल 25 मई को मनाया जाएगा ‘झीरम श्रद्धांजलि दिवस’

Must Read

रायपुर (आदिनिवासी)। छत्तीसगढ़ प्रदेश में हर साल की तरह इस साल भी 25 मई को ’झीरम श्रद्धांजलि दिवस’ मनाया जाएगा। इस दिन सभी शासकीय और अर्द्ध शासकीय कार्यालयों में नक्सल हिंसा और झीरम घाटी के शहीदों की स्मृति में 02 मिनट का मौन धारण किया जाएगा और राज्य को शान्ति का प्रदेश बनाने का संकल्प लिया जाएगा।

छत्तीसगढ़ की जनता इस दिन अपने राज्य मे अहिंसा एवं सहनशीलता की परम्परा को बनाए रखते हुए सभी प्रकार के नक्सलवाद और हिंसा का विरोध करने की शपथ लेगी। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य सरकार के सभी विभागों, अध्यक्ष राजस्व मंडल, सभी विभागाध्यक्षों, संभागायुक्तों, कलेक्टरों को इस संबंध में परिपत्र जारी किया गया है।

- Advertisement -
  • nimble technology
Latest News

धमधागढ़ में कमलेश सोरी का राजतिलक: गोंडवाना गोंड महासभा के नए अध्यक्ष निर्वाचित

दुर्ग (आदिनिवासी)। छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक धमधागढ़ में 13 और 14 जून को आयोजित दो दिवसीय गोंडवाना महाअधिवेशन का समापन कमलेश सोरी के पारंपरिक राजतिलक के साथ हुआ। हाल ही में संपन्न हुए लोकतांत्रिक चुनावों में श्री सोरी को केंद्रीय गोंडवाना गोंड महासभा का अध्यक्ष चुना गया था। रविवार को हजारों समाजजनों की उपस्थिति में पारंपरिक […]

More Articles Like This