तेंदूपत्ता तोड़ने गए ग्रामीणों पर वाइल्ड बोअर ने किया हमला, तीन ग्रामीण घायल

Must Read

कोरबा (आदिनिवासी)| जिले के ग्राम गुरसिया बीट के नेटीभैसा जंगल में जंगली सूअर (वाइल्ड बोअर) के द्वारा ग्रामीणों पर हमले कि खबर है। यहां तेंदूपत्ता तोड़ने गए ग्रामीणों पर एक मादा जंगली सूअर ने हमला कर दिया, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद डायल 112 की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के मुताबिक लगभग 12 ग्रामीण नेटीभैसा जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गए थे। तभी अचानक एक मादा जंगली सूअर ने उन पर हमला कर दिया।

हमले में तीन ग्रामीण बुरी तरह घायल हो गए। अन्य ग्रामीणों ने चीख-पुकार मचाई और घायलों को मुख्य मार्ग तक लेकर आए।

डायल 112 को सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। घायलों को पोड़ी-उपरोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

हमले में पवारो बाई (उम्र – 42 वर्ष),गंभीर साय (उम्र – 80 वर्ष), सुहानी (उम्र – 18 वर्ष) घायल हो गए जिसमे सुहानी को गंभीर चोटें आई हैं

वन विभाग ने की सावधानी बरतने की अपील
वन विभाग की टीम अस्पताल पहुंची और घायलों को सहायता का आश्वासन दिया।

विभाग ने ग्रामीणों से जंगल में सावधानी बरतने और अकेले या समूह में तेंदूपत्ता न लेने की सलाह दी है।

यह घटना जंगलों में जंगली जानवरों के बढ़ते खतरे कि ओर हमारा ध्यान आकर्षित करती है। ग्रामीणों को सुरक्षा के लिए समूह में काम करना चाहिए और वन विभाग को भी जंगली जानवरों और ग्रामीणों कि सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए|

- Advertisement -
  • nimble technology
Latest News

वीबी-ग्रामजी नियम भेदभावपूर्ण, मनरेगा को जारी रखे सरकार: बृंदा करात ने केंद्र को लिखा पत्र

नई दिल्ली (आदिनिवासी)। केन्द्र सरकार द्वारा लागू किए जा रहे नए ग्रामीण रोजगार कानून ‘वीबी-ग्रामजी’ (विकसित भारत – रोज़गार और आजीविका मिशन) के नियमों को लेकर नीतिगत और जमीनी विवाद खड़ा हो गया है। माकपा की वरिष्ठ नेता बृंदा करात ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक पत्र लिखकर इन नए नियमों […]

More Articles Like This