धान खरीदी में अनियमितता: कलेक्टर की सख्त कार्रवाई, दो केंद्रों के प्रभारियों पर एफआईआर के आदेश

Must Read

कोरबा (आदिनिवासी)। खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के तहत जिले के 65 धान खरीदी केंद्रों में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन का कार्य जारी है। इस प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारू बनाए रखने के लिए कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने सभी केंद्रों पर सतत निरीक्षण और निगरानी के निर्देश दिए हैं। हाल ही में निरीक्षण के दौरान उतरदा (पाली) और कुल्हरिया (पोड़ीउपरोड़ा) धान खरीदी केंद्रों में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं, जिसके चलते कलेक्टर ने सख्त कदम उठाए हैं।

दोनों केंद्रों पर मिली गड़बड़ियां

1. उतरदा केंद्र:
कुल 3684 क्विंटल धान (9210 बोरे) कम पाया गया।
581 नए जूट बारदाने कम और 1195 पुराने बारदाने अधिक पाए गए।
धान के सुरक्षित रखरखाव के लिए डनेज व्यवस्था नहीं थी।

2. कुल्हरिया केंद्र:
806.80 क्विंटल धान (2017 बोरे) कम पाया गया।
8 स्टैक में से केवल 3 स्टैक में सिंगल लेयर डनेज की व्यवस्था थी।

कलेक्टर की सख्त कार्रवाई

गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए कलेक्टर ने: नोडल अधिकारियों और सहकारिता विस्तार अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
समिति प्रबंधकों और उपार्जन केंद्र प्रभारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए।
यह कार्रवाई उप पंजीयक, सहकारी संस्थाएं, कोरबा को सौंपते हुए कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि धान उपार्जन में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

- Advertisement -
  • nimble technology
Latest News

भीषण गर्मी का कहर: कोरबा स्वास्थ्य विभाग की लू से बचाव एडवाइजरी – जानें लक्षण, बचाव और प्राथमिक उपचार

कोरबा (आदिनिवासी)। गर्मी का मौसम दस्तक दे चुका है और सूरज की तपिश दिन-ब-दिन तीखी होती जा रही है।...

More Articles Like This