बुजुर्गों के लिए नई स्वास्थ्य सुरक्षा योजना!

Must Read

70 वर्ष से अधिक उम्र वालों को मिलेगा अलग से 5 लाख तक मुफ्त इलाज

कोरबा (आदिनिवासी)| सरकारी और इंपैनल निजी अस्पतालों में 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराने के लिए नया आयुष्मान कार्ड बनवाना अनिवार्य कर दिया गया है। यह कार्ड आधार-आधारित होगा और इसके लिए राशन कार्ड की जरूरत नहीं होगी। बिना नया कार्ड बनवाए, बुजुर्गों को पुराने राशन कार्ड की श्रेणी के अनुसार ही सीमित इलाज की सुविधा मिल सकेगी।

योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ
बीपीएल परिवार: हर परिवार को 5 लाख रुपये तक का वार्षिक मुफ्त इलाज।
एपीएल परिवार:हर परिवार को 50 हजार रुपये तक का वार्षिक मुफ्त इलाज।
70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को इस योजना के तहत परिवार के कोटे से अलग 5 लाख रुपये तक का इलाज प्राप्त होगा। इसके लिए नया आयुष्मान कार्ड बनाना अनिवार्य है।

नया आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रक्रिया
आयुष्मान योजना की वेबसाइट https://beneficiary.nha.gov.in पर जाएं। वेबसाइट पर दिए गए यू-ट्यूब लिंक से प्रक्रिया समझें।
आधार नंबर के जरिए केवाईसी पूरी करें। साथ ही जिला अस्पताल, शासकीय स्वास्थ्य केंद्र, पंजीकृत निजी अस्पताल, या च्वाइस सेंटर पर जाकर आधार कार्ड के माध्यम से कार्ड बनवाएं। केवाईसी करने के लिए केवल आधार कार्ड जरूरी है।
पंजीकरण केंद्रों पर जाकर या ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से नया कार्ड बनवाया जा सकता है।

सीएमएचओ की अपील
जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) ने बताया कि जिले में 3.41 लाख राशन कार्डों के अंतर्गत कुल 11.76 लाख लोग सूचीबद्ध हैं। इनमें से अब तक 10.51 लाख लोगों ने अपना आयुष्मान कार्ड बनवा लिया है। शेष लोगों से जल्द से जल्द पंजीकरण कराने की अपील की गई है।

इस नई योजना का मुख्य उद्देश्य बुजुर्गों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना और आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करना है। 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोग अब परिवार के अन्य सदस्यों से अलग 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज प्राप्त कर सकेंगे।

- Advertisement -
  • nimble technology
Latest News

क्या अमेरिका में मोहन भागवत के बयानों से बदल जाएगी आरएसएस की जमीनी हक़ीक़त?

अमेरिका में भागवत: विवेकानंद नंबर टू या पाखंडी नंबर वन! "अगर कोई हिंदू यह मानता है कि भारत में मुसलमान...

More Articles Like This