शनिवार, जुलाई 27, 2024

Weather Update : उत्तर और मध्य भारत में लू से राहत नहीं, अगले कुछ दिनों में पड़ेगी भीषण गर्मी; जानें- मौसम की ताजा भविष्यवाणी

Must Read

नई दिल्ली। उत्तर भारत में पारा तेजी से ऊपर जा रहा है। कई राज्यों में लू (हीट वेब) की स्थिति बनी हुई है। लेकिन उत्तर-पूर्वी बिहार में लोग बढ़ते पारा से थोड़ी राहत की उम्मीद कर सकते हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वोत्तर बिहार और आंतरिक तमिलनाडु में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, झारखंड में पिछले कई दिनों से अधिकतम तापमान में हो रही वृद्धि और लू से लोगों को मामूली राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू , हिमाचल प्रदेश, विदर्भ और गुजरात में हीट वेव की संभावना जताई है। इसके अलावा 6 अप्रैल के दौरान राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली एनसीआर और मध्य प्रदेश में भी लू चलेगी।

उत्तर और मध्य भारत में फिलहाल लू और गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, विदर्भ, गुजरात, झारखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश में अगले कुछ दिनों में भीषण गर्मी पड़ेगी। अरूणाचल प्रदेश, असम एवं मेघालय में बारिश होने की संभावना है। छह अप्रैल को दक्षिणी अंडमान सागर एवं आसपास के इलाकों में उपरी वायुमंडल में चक्रवातीय प्रभाव के कारण दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, जम्मू और हिमाचल प्रदेश सहित उत्तर भारत के कई इलाकों में लू चलने की संभावना है। विदर्भ और गुजरात में भी पारा ऊपर चढ़ेगा। दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान के कुछ हिस्सों, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग पटना के अनुसार आज बिहार के उत्तर पूर्व भागों में आंशिक बादल के साथ हल्की बारिश एवं बूंदाबांदी की संभावना है। गया, औरंगाबाद और सासाराम में अधिक तापमान होने के कारण लू चलने की भी संभावना है।


- Advertisement -
  • nimble technology
[td_block_social_counter facebook="https://www.facebook.com/Adiniwasi-112741374740789"]
Latest News

आदिवासी अधिकारों के लिए गुणपुर में विशाल सभा: शहीद दिवस और विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन

गुणपुर (अदिनिवासी)। गुणपुर ब्लॉक के चालकम्भा गांव में 25 जुलाई 2024 को शाम 7 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित...

More Articles Like This