सर्पदंश से 4 लोगों की असामयिक मृत्यु: वारिसानों को 4-4 लाख रुपये की वित्तीय सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

Must Read

रायगढ़। अनुविभाग धरमजयगढ़ अंतर्गत 4 लोगों की प्राकृतिक आपदा सर्पदंश से असामयिक मृत्यु होने पर कलेक्टर के अनुमोदन पश्चात संबंधित एसडीएम द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के संशोधित प्रावधान के तहत मृतक के नजदीकी वारिसानों को 4-4 लाख रुपये की वित्तीय सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
इनमें ग्राम-तरेकेला तहसील छाल के मनोज सारथी की 7 सितम्बर 2022 को मृत्यु होने पर मृतक की माता यशकुमारी को 4 लाख रुपये, ग्राम-फत्तेपुर तहसील धरमजयगढ़ के कोमल सिंह की 16 अगस्त 2023 को मृत्यु होने पर मृतक के पिता मंगल सिंह को 4 लाख रुपये, ग्राम-पोटिया तहसील धरमजयगढ़ के करमकुंवर की 19 अगस्त 2023 को मृत्यु होने पर मृतिका के पिता साधराम को 4 लाख रुपये तथा श्रीमती राधा उर्फ राधिका राठिया की 13 सितम्बर 2022 को मृत्यु होने पर मृतिका के पति मोहन कंवर को 4 लाख रुपये की वित्तीय सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

- Advertisement -
  • nimble technology
Latest News

धर्म और संस्कृति: समाज की दो धाराएं, मानव सभ्यता की यात्रा में क्या अधिक महत्वपूर्ण है?

सभ्यता के भोर से लेकर आज के डिजिटल युग तक, मानव समाज ने विचारों, व्यवस्थाओं और विश्वासों का एक...

More Articles Like This